Watermelon Side Effects: अगर आपको है ये बीमारी तो भूलकर भी ना खांए तरबूज, वरना हो सकता है नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 07:14 AM IST

Watermelon Fruit : गर्मी के मौसम में तरबूज खाना काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए गर्मियों में ये शरीर में पानी की पूर्ति करने का सबसे बढ़िया स्त्रोत हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन कुछ लोगों के लिए जहर के समान होता है।

Watermelon Side Effects: अगर आपको है ये बीमारी तो भूलकर भी ना खांए तरबूज, वरना हो सकता है नुकसान

Watermelon Benefits And Side Effects: तरबूज को गर्मी में सबसे ज्यादा खाया जाता है। पानी की मात्रा अधिक होने के साथ-साथ इसमें बहुत से पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, बी 6, सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं। इसलिए ये गर्मी में शरीर में पानी की पूर्ति के साथ-साथ पोषक तत्व भी देता है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए तरबूज का सेवन खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज, सर्दी-खांसी और दिल के मरीजों के लिए तरबूज का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है। तो चलिए जानते है, किन लोगों के लिए तरबूज का ज्यादा सेवन है जहर के समान-

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक है तरबूज

जो लोग दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं उन लोगों के लिए तरबूज का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है। दरअसल, तरबूज में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में बढ़ जाए, तो दिल की धड़कन बढ़ सकती है। इसके साथ ही पल्स रेट वीक होने जैसी समस्या हो सकती है। 

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक

तरबूज का ज्यादा सेवन डायबिटीज के मरीजों की परेशानी भी काफी बढ़ा सकता है। दरअसल, तरबूज एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में ग्लोकोज बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसान दायक हो सकता है। 

सर्दी-खांसी में हानिकारक तरबूज का सेवन

गर्मी के मौसम में अगर किसी को सर्दी-खांसी की समस्या है, तो उनके लिए भी तरबूज का सेवन हानिकारक हो सकता है। दरअसल, तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसका तासीर ठंडा होता है, जो सर्दी-जुकाम को बढ़ा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article