Green Apple Health Benefits: महिलाओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं हरा सेब, खाते ही मिलते हैं ये फायदे 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2019, 07:00 AM IST

बाजार में सेब लाल और हरा दो तरह के मिलते हैं। क्या आपको पता है हरा सेब (Green Apple) खाना आपकी बहुत सी शारीरिक समस्याओं को खत्म कर सकता है?

Green Apple Health Benefits: महिलाओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं हरा सेब, खाते ही मिलते हैं ये फायदे 
Photo Credit: Getty Images

लाल सेब तो आसानी से मिलते हैं और लोग इसे खाते भी खूब है, लेकिन हरे सेब कम ही लोग खाते हैं। जबकि हरे सेब लाल सेब से कई मामलों में ज्यादा बेहतर साबित होते हैं। हरे सेब में फाइबर ज्यादा होता है और ये विटामिन सी से भी भरा होता है। यही कारण है कि ये आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में ज्यादा फायदेमंद है।

साथ ही ये आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। खट्टे-मीठे ये सेब खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही इनमें पोषकता भी होती है। हरे सेब शरीर को डिटॉक्स करने के साथ पाचन तंत्र और लिवर को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं। साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं।

सेहत के लिए हरे सेब के बहुत हैं फायदे

1. वेट होगा कम : हरा सेब फाइबर से भरा होता है क्योंकि इसमें वसा, चीनी और सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। हरे सेब मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है जिससे वेट लॉस होता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने के कारण कैलोरी आसानी से खर्च होती है। इससे आप जो भी खाते हैं वह असानी से ऊर्जा में तब्दील हो जाता है।

2. किडनी की सूजन में फायदेमंद : हरे सेब में शरीर को डिटॉक्स करने का गुण होता है। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर आसानी से निकल जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे किडनी की सूजन को कम करने में भी फायदेमंद होती है। हरा सेब का रस शरीर में होने वाले कई तरह के दर्द को ठीक करने की क्षमता भी रखता है।

3. फेफड़ों के लिए फायदेमंद : हरे सेब के रस यदि आप रोज पीते हैं या खाते हैं तो ये आपके अस्थमा के खतरे को 23% तक कम कर सकता है। ये एलर्जी से भी बचाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी बहुत होता है और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जो लोग नियमित धूम्रपान करते हैं, उन्हें हरे सेब जरूरी खाना चाहिए। ऐसा करने से प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग से बचा जा सकता है।

4. पीरियड्स कि दिक्कते होंगी दूर : विटामिन और मिनिरल्स से भरा हरा सेब पीरियड्स की दिक्कतों को भी दूर करता है। हैवी ब्लीडिंग की दिक्कते दूर होती हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड को थक्का बनाने में मदद करते हैं। इसका जूस को पीने से घाव भी जल्दी भरते हैं। जिनका रक्तचाप ज्यादा रहता है, उन्हें भी इसका रस जरूर पीना चाहिए।

5. एंटी एजिंग गुणों से भरा है : हरे सेब में एंटीऑक्सिडेंट, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी और फिनोल प्रचुर मात्रा में होता है और ये सभी चीजें एंटी एजिग के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे खाने से आप समय से पहले बूढ़े नहीं होंगे। साथ ही ये शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स झुर्रियों, फाइन लाइन्स के साथ काले धब्बों को स्किन पर आने से रोकता है। एंटीऑक्सिडेंट से भरा ये पेय शरीर को फ्री रेडिक्लस से लड़ने में मदद करता है।

उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पाचन क्षमता को सुधारने में हरे सेब का कोई तोड़ नहीं है। तो आपको अपने आहार में इसे जरूर जगह देनी चाहिए।

End of Article