Aloe Vera for Eyes: औषधीय गुणों से भरपूर है एलोवेरा जेल, आंखों की इन परेशानियों को झट से करे दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 06:22 AM IST

Benefits Of Alo Vera Gel : एलोवेरा कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से आपके आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है। साथ ही यह आंखों के आसपास की जलन को कम कर सकता है। इसके अलावा इसके कई अन्य फायदे हो सकते हैं।

Aloe Vera for Eyes: औषधीय गुणों से भरपूर है एलोवेरा जेल, आंखों की इन परेशानियों को झट से करे दूर

Aloe vera for Eyes : एलोवेरा में कई आयुर्वेदिक औषधीय गुण छिपे होते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जूस आपकी आंखों की परेशानियों को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। जी हां, इसके इस्तेमाल से आप आंखों में होने वाली कई तरह की समस्याएं जैसे- आंखों की रोशनी कम होना, आंखों में खुजली होना, आंखों में जलन होना इत्यादि को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जूस से आंखों को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। इससे आप आंखों की लालिमा और जलन को भी कम कर सकते  हैं।

आंखों के लिए एलोवेरा के फायदे-

आंखों की जलन करे कम

एलोवेरा का इस्तेमाल आंखों की जलन को कम करने के लिए किया जाता है। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-सेप्टिक गुण पाया जाता है। साथ ही यह विटामिन से भरपूर होता है। अगर आपकी आंखों में जलन और दर्द की शिकायत है, तो इस स्थिति में रात में सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

आंखों की खुजली से दिलाए राहत

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आंखों की खुजली को दूर करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद गुण आंखों में हो रही खुजली को शांत कर सकता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों को ठंडे पानी में डालें। कुछ देर बाद इस पत्तियों से जेल लगाकर अपने आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों की खुजली से आराम मिल सकता है।

आंखों की रोशनी करे बेहतर

एलोवेरा जेल आंखों की रोशनी को बेहतर करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार हो सकता है।

मॉइश्चराइज होंगी आंखें

आंखों को मॉइश्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण आंखों को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही इससे आंखों में मौजूद गंदगी साफ हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article