हेल्थ

डाइटिशियन ने खुद ट्राय किया AI डाइट प्लान, सिर्फ 21 दिन में घटाया 7 किलो वजन, फॉलो करके आप भी हो सकते हैं फिट

Anti-Inflammatory Diet Plan For Weight Loss In Hindi: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने एक खास डाइट की मदद से 21 दिन में 7 किलो वजन घटाया और सूजन भी ठीक की। उन्होंने अपना सीक्रेट डाइट प्लान शेयर किया, जिसे फॉलो करके आप भी कुछ ही दिनों में फैट से फिट बन सकते हैं। जानिए उनका एंटी-इंफ्लेमेटरी इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट प्लान, जो वजन घटाने के साथ ग्लोइंग स्किन भी देता है। इस आसान डेली रूटीन को आप भी अपना सकते हैं।

Image

Anti-Inflammatory Diet Plan For Weight Loss In Hindi

Photo : iStock

Anti-Inflammatory Diet Plan For Weight Loss In Hindi: अगर आप बार-बार वजन बढ़ने, सूजन या थकान जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए एक ऐसा खास डाइट प्लान लेकर आए हैं, जो आपकी इन समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर डाइटिशियन ऋचा गंगानी, जो वेट लॉस, थायरॉइड और पीसीओएस एक्सपर्ट हैं, उन्होंने खुद पर एक 21 दिनों का एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग चैलेंज आजमाया। इससे उन्हें जबरदस्त रिजल्ट मिले।

उन्होंने कुछ ही दिनों में 7 किलो वजन और 3 इंच तक पेट कम कर लिया। इस प्लान को फॉलो करना मुश्किल नहीं है, बल्कि इसका असर आपकी स्किन और एनर्जी पर भी दिखता है। आइए जानते हैं क्या है उनका सीक्रेट डाइट प्लान और कैसे आप भी इसे फॉलो कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट प्लान - Anti-Inflammatory Diet Plan For Weight Loss In Hindi

सुबह की शुरुआत

ऋचा गंगानी ने अपने दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे एक खास चाय से की, जिसमें 5 ऐसे इंग्रेडिएंट्स थे जो शरीर की सूजन कम करते हैं और फैट बर्निंग को तेज करते हैं। ये चाय पेट के लिए भी बढ़िया होती है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करती है।

11 बजे से शुरू होता है खाने का टाइम

ऋचा का ईटिंग विंडो सुबह 11 बजे से शुरू होता था। सबसे पहले उन्होंने लिया हाई प्रोटीन सत्तू और ओट्स का पैनकेक, साथ में प्रोटीन कोल्ड कॉफी। ये मील पेट को भरता है और दिन भर एनर्जी देता है।

दोपहर 3 बजे हल्का लेकिन पौष्टिक लंच

लंच में उन्होंने 100 ग्राम हल्की-सी भुनी हुई सब्जियां खाईं, साथ में 30-30 ग्राम चना और मूठ की सब्जी। ये खाना हेल्दी भी है और पेट पर भारी भी नहीं लगता।

शाम 5 बजे प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स

ऋचा ने शाम को भूख मिटाने के लिए 3 एग व्हाइट्स खाए और 30 ग्राम का व्हे प्रोटीन शेक लिया। इससे बॉडी को मसल्स रिकवरी में मदद मिलती है और क्रेविंग भी कंट्रोल में रहती है।

रात 7 बजे हल्का और क्लीन डिनर

डिनर में उन्होंने 30 ग्राम फूलगोभी राइस के साथ टोफू और सब्जियों की भुर्जी खाई। ये मील जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है और शरीर पर लोड नहीं डालता।

रात 8 बजे ब्लोटिंग कम करने वाली चाय

दिन का आखिरी हिस्सा होता है एक एंटी-ब्लोटिंग टी जैसे ग्रीन टी या लेमन टी। जिससे पेट की सूजन कम होती है और नींद भी अच्छी आती है।

डाइटिशियन ऋचा गंगानी ने इस प्लान को खुद पर फॉलो किया और सिर्फ 21 दिनों में 63 किलो से 56 किलो हो गईं। उन्होंने बताया कि वजन के साथ-साथ स्किन में भी गजब का निखार आया और पेट की सूजन पूरी तरह चली गई। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो उनका ये आसान, हेल्दी और असरदार AI डाइट प्लान ट्राय कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article