हेल्थ

डॉक्टर हुए फेल लेकिन Al ने किया कमाल, जिसे समझा था गठिया निकला ब्लड कैंसर, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका से सामने आई खबर में एक महिला ने अपने कैंसर का पता लगाने का श्रेय AI टूल ChatGPT को दिया है। महिला का दावा किया है कि ChatGPT की मदद के बिना कैंसर का पता कभी नहीं चल पाता। क्योंकि डॉक्टर उसकी जांच करने में फेल हो गए थे। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला...

Image

ai in medical

ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल इन दिनों खूब किया जा रहा है। किसी चीज की जानकारी प्राप्त करना हो या किसी विषय को लेकर कुछ लिखना हो ये टूल आपकी काफी मदद करते हैं। लेकिन कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि लोग अब AI Chatbot का सहारा चिकित्सा क्षेत्र में भी ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक अमेरिकी महिला और उसके बच्चे की जान ChatGPT नाम के AI टूल से बच गई है। खबर के मुताबिक महिला ने अपने ब्लड कैंसर का पता लगाने का श्रेय ChatGPT को दिया है। हैरानी की बात ये कि डॉक्टरों ने उसके लक्षणों को नजरअंदाज किया। डॉक्टर जिसे रूमेटाइड अर्थराइटिस और एसिड रिफ्लक्स बताकर खारिज कर रहे थे। उसे ChatGPT ने ब्लड कैंसर के रूप में खुलासा किया है। दरअसल महिला ने AI मैसेजिंग सेवा ChatGPT को अपने लक्षण बताए , तब उसने जवाब में ब्लड कैंसर की बात कही।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी नागरिक 40 वर्षीय लॉरेन बैनन का वजन तेजी से कम हो रहा था। इसके अलावा उन्हें पेट में दर्द की समस्या भी रहती थी। हालांकि पहले उन्हें उंगलियों में दर्द की समस्या भी हुई थी। इन सभी लक्षणों के साथ महिला ने डॉक्टर से संपर्क किया जिसमें डॉक्टर ने उन्हें अर्थराइटिस और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या होने की संभावना जताई। लेकिन महिला ने ChatGPT से अपने लक्षणों के बारे में पूछा और चैटबॉट ने बताया कि उसे Hodgkin lymphoma नाम की बीमारी हो सकती है। जो ब्लड कैंसर का एक प्रकार है। इसके बाद महिला ने अपना गहन परीक्षण कराया और पाया कि ChatGPT सही था।

ब्लड कैंसर के लक्षण क्या हैं?

ब्लड कैंसर के लक्षण उसके प्रकार (जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, मायलोमा) पर निर्भर करते हैं, लेकिन आमतौर पर इसके ये लक्षण देखे जा सकते हैं।

  • बिना किसी भारी काम के भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस करना।
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना जिससे बार-बार बुखार या संक्रमण होता है।
  • यदि आपके बिना प्रयास के तेजी से वजन कम हो रहा है तो सावधान हो जाएं।
  • थोड़ी सी मेहनत में ही सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द महसूस होना।
  • गर्दन, बगल या कमर के पास लिम्फ नोड्स में त्वचा के नीचे गांठ या सूजन होना।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article