हेल्थ

तेजी से घटाना चाहते हैं वजन, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, साइंस भी करता है इन पर भरोसा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 20, 2023, 02:12 PM IST

Weight Loss: वजन घटाने में वर्कआउट के साथ साथ डाइट भी बेहद जरूरी होता है। कुछ फूड्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और पेट को भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलता है।

Image

इन 6 फूड्स की मदद से घटाएं वजन (Source:istock)

Weight Loss: वजन घटाने में वर्कआउट के साथ साथ डाइट भी बेहद जरूरी होता है। कुछ फूड्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और पेट को भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलता है। वेट लॉस के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो और साथ ही विटामिन, खनिज, फाइबर और प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता हो। पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करने से शरीर सुचारू ढंग से काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

6 फूड्स वेट लॉस में हैं कारगर - 6 Foods Are Effective in weight loss

मूंग दाल

प्रोटीन (Protein) और फाइबर से भरपूर मूंग दाल वजन घटाने में बेहद मददगार साबित होता है। मूंग का सेवन करने से कोलेसीस्टोकिनिन नामक हार्मोन बढ़ता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और फैट कम करने में मदद मिलती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए ये बेहतरीन फूड माना जाता है।

छाछ

छाछ में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है जिससे वेट लॉस करना आसान हो जाता है।

चिया सीड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स वेट लॉस में बेहद कारगर माना जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।

रागी

रागी मेथिओनाइन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। ऐसे में तेजी से वजन घटाने के लिए आप इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ऐमरैंथ

प्रोटीन से भरपूर ऐमरैंथ भूख को कम करता है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलें।

फूलगोभी

फूलगोभी फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो प्रोटीन, फाइबर (Fiber) और लो कैलोरी कॉम्बिनेशन फूलगोभी को अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article