हेल्थ

2 दिनों में हार्ट से 16 की मौत, आखिर क्यों लगातार बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें बचाव के तरीके

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 24, 2023, 12:00 PM IST

हार्ट अटैक के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में गुजरात से हार्ट अटैक के मामले सामने आए हैं। पिछले 2 दिनों में गुजरात में दिल का दौरा पड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा खेलते समय इनमें से ज्यादातर लोगों की मौत हुई है। पिछले दो दिनों में सामने आए आंकड़े काफी चिंताजनक हैं।

Image

Symptoms of Heart Attack

Heart Attack: हार्ट अटैक के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में गुजरात से हार्ट अटैक के मामले सामने आए हैं। पिछले 2 दिनों में गुजरात में दिल का दौरा पड़ने से 16 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा खेलते समय इनमें से ज्यादातर लोगों की मौत हुई है। पिछले दो दिनों में सामने आए आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। हार्ट अटैक के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों में जागरूकता फैलाने बेहद जरूरी है। अब यहां यह सवाल उठता है कि हार्ट अटैक का खतरा इतना क्यों बढ़ता जा रहा है। क्योंकि जो आंकड़े सामने आए हैं उनमें ज्यादातर युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। कई मामलों में यह देखने को मिला है कि जिम करते, डांस करते या फिर खेलते-कूदते समय अचानक ही हार्ट अटैक आने से लोगों की मौत हो गई है। बूढ़े-बुजुर्ग से ज्यादा बच्चे और युवा हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप हार्ट अटैक से बच सकते हैं। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आखिर क्यों हार्ट अटैक के मामले इतनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

हार्ट अटैक के कारण

वैसे तो हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण है। स्मोकिंग भी हार्ट अटैक की एक बड़ी वजह बन चुकी है। यंगस्टर्स में इन दिनों स्मोकिंग का क्रेज काफी बढ़ चुका है। जिसकी वजह से भी यवाओं में हार्ट अटैक के ज्यादा मामले सामने आते हैं। मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी हार्ट अटैक आ सकता है। ऐसे में इन सभी चीजों को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

हार्ट अटैक के लक्षण - Symptoms of Heart Attack

हार्ट अटैक के लक्षणों की बात करें तो इनमें सीने में जलन, भारीपन, दर्द और जकड़न जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आपको ये लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हार्ट अटैक से बचने के कारगर उपाय

स्मोकिंग से दूरी

अगर आप हार्ट अटैक के जोखिम को कम करना चाहते हैं तो स्मोकिंग से दूरी बनाकर रखें। आम लोगों की तुलना में स्मोकिंग करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए स्मोकिंग से दूर रहें।

कोलेस्ट्रॉल

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जंक फूड्स, ऑयली फूड्स का सेवन ना करें। अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जो बैड कोलेस्ट्रॉल को गुड कोलेस्ट्रॉल में बदले।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

तनाव

स्ट्रेस की वजह से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें। स्ट्रेस दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article