एक्सप्लेनर्स

'बेटी से करवाता था मालिश', दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल है प्रज्वल रेवन्ना केस? खुलासे पढ़कर कांप उठेगी हर किसी की रूह

Sex Scandal: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कथित सेक्स स्कैंडल से जुड़े कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसके बाद से सियासत में भूचाल आ गया है। सोशल मीडिया पर 1 हजार से ज्यादा सेक्स वीडियो वायरल हो रहे हैं। आपको सारा विवाद समझाते हैं।

Image

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ क्या है सेक्स स्कैंडल का सारा माजरा?

Photo : Times Now Digital

Prajwal Revanna Case: महिलाएं गिड़गिड़ा रही हैं, छोड़ने की गुहार रहा रही हैं, लेकिन वो जबरदस्ती करता नजर आ रहा है। प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल से जुड़े कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद सियासत में उबाल आ चुका है। पीडिताओं ने अपनी शिकायत में जो खुलासे किए हैं, उसे जानकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। पुलिस ने जो बयान दर्ज किए हैं, उसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और JDS नेता प्रज्वल की हैवानियत से जुड़े कई बड़े दावे किए गए हैं। प्रज्वल की इस हरकत को लेकर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वो मानसिक बीमारी से ग्रसित है, तो कुछ ने सेक्स अडेक्टिव बताया है।

दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल

इस घटना को महिला आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल करार दिया है। वीडियो में जो करतूतें सामने आई हैं, वो बेहद खौफनाक है। ज्यादातर वीडियोज में पीड़ित महिलाएं गिड़गिड़ाती नजर आ रही हैं, खुद को छोड़ने के लिए गुहार लगा रही हैं, हाथ जोड़ कर विनती कर रही हैं, लेकिन इसका जरा भी असर प्रज्वल पर नहीं पड़ रहा है। वो महिलाओं के साथ जबरदस्ती करता दिख रहा है, कई क्लिप में तो वो खुद ही इन यौन शोषण का वीडियो बनाता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रज्वल के 1 हजार से ज्यादा सेक्स वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बीते एक दिन पहले (28 अप्रैल, 2024- रविवार को) कर्नाटक के होलेनरसीपुरा शहर की एक महिला ने पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और हसन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जो मामला दर्ज कराया, उससे कई सन्न कर देने वाले खुलासे हुए हैं।

महिला के कपड़े उतार देता था रेवन्ना!

जिस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, उसने दावा किया है कि प्रज्वल ने उसका भी यौन उत्पीड़न किया है। महिला ने खुद को एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की करीबी रिश्तेदार बताया है। उसने ये बताया कि वर्ष 2011 में रेवन्ना ने उसे घरेलू सहायक के रूप में काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद 2015 में होलेनरसीपुरा के एक छात्रावास के रसोइये में नौकरी दिलाने में रेवन्ना ने उसकी मदद की थी। साल 2019 में अपने बड़े बेटे की शादी के दौरान वो फिर से रेवन्ना के घर शामिल हो गईं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 'घर के 6 अन्य घरेलू सहायक थे। उन्होंने बताया था कि वे प्रज्वल से डरते हैं। वहां मौजूद पुरुष कर्मचारी भी प्रज्वल रेवन्ना से सावधान रहने की हिदायत देते थे। जब भी भवानी बाहर होती थी, रेवन्ना बार-बार मुझे अनुचित तरीके से छूते थे।' महिला ने बताया कि वो मेरे कपड़े उतार देते थे और मेरा यौन उत्पीड़न करते थे। जब मैं रसोई में काम कर रही होती थी तो प्रज्वल मुझे पीछे से आकर पकड़ लेता था और मेरे साथ अश्लील हरकतें करता था।'

'मेरी बेटी से मालिश करवाता था प्रज्वल'

महिला ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि अन्य कर्मचारियों को प्रज्वल ये आदेश देता था कि मेरी बेटी को तेल की मालिश करने के लिए लाया जाए। उसे कमरे में जबरन बंद करके मालिश कराता था, इतना ही नहीं वो अपना प्राइवेट पार्ट छूने के लिए कहता था। महिला ने आगे कहा कि 'मेरी बेटी को प्रज्वल वीडियो कॉल करता था और अश्लील बातें करता था। बाद में प्रज्वल के नंबर को मेरी बेटी ने ब्लॉक कर दिया। जब बात मेरी बेटी पर आई तो मैंने रेवन्ना के घर की नौकरी छोड़ दी।'

कैसे सामने आया ये सारा माजरा?

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान महिला ने कहा कि 'प्रज्वल के अश्लील वीडियो सामने आने पर उसके पति ने उस पर शक करना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने, एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कर्नाटक महिला आयोग ने अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने बताया कि किस तरह उनके सामने पूरा प्रकरण आया। नागलक्ष्मी ने बताया कि 'मुझे प्रज्वल के खिलाफ शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव मिली। जब मैंने इस पेन ड्राइव को लगाकर वीडियो देखा तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। प्रज्वल अलग-अलग महिलाओं का यौन शोषण करते नजर आ रहा था। वीडियो में महिलाएं खुद को छोड़ने की उससे गुहार लगा रही थीं। ये वीडियो इतने आपत्तिजनक हैं कि मैं इन्हें देख नहीं सकी। मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती। आप समझ सकते हैं कि जब मैं उसे देख नहीं पाई, बयां नहीं कर सकती, उस सीन को सोचकर मेरे रोंगटे खड़े होते हैं तो उन महिलाओं पर क्या बीती होगी। मैंने तत्काल सीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।'

चाचा ने भतीजे प्रज्वल का किया बचाव

जद(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी कहते हैं, 'चुनाव में जाने से तीन दिन पहले, हमारे विपक्षी समूहों के कुछ वर्ग विशेष रूप से कुछ कांग्रेस नेता शामिल हैं। असफल अभियान और आंतरिक पीठ में छुरा घोंपने के बाद, उन्हें पता था कि उन्हें कोई सफलता नहीं मिलेगी, इसलिए चुनाव में जाने से पहले, उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना के बारे में कुछ पेन ड्राइव प्रसारित करने का फैसला किया, चाहे वे नकली हों या असली। मुझे नहीं पता। एसआईटी का गठन किया गया है और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वास्तविक तथ्य सामने लाए। उन्होंने उन्हें और देवेगौड़ा और हमारे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की। वे हमारी छवि को नष्ट करना चाहते थे एक मंत्री, खासकर वह वरिष्ठ मंत्री इसकी पृष्ठभूमि में हैं। देखते हैं और एसआईटी की जांच के नतीजों का इंतजार करते हैं। इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'

प्रज्वल रेवन्ना ने इसे बताया साजिश

कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने मामले में रविवार को SIT जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच पता चला है कि रेवन्ना जर्मनी भाग गए हैं। कर्नाटक के हासन से सांसद रेवन्ना इसी सीट से लोकसभा चुनाव JDS के कैंडिडेट हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। आरोप है कि रेवन्ना एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण में शामिल हैं और उन्होंने इसकी विडियो रेकॉर्डिंग भी की है। इन विडियो में वह नजर आ रहे हैं। हालांकि देश छोड़ने से पहले रेवन्ना ने दावा किया कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है।

कर्नाटक के बेंगलुरु JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भाजपा और JDS गठबंधन में हैं।

'प्रज्वल के मामले पर चुप क्यों पीएम मोदी?'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते एवं हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ‘सेक्स स्कैंडल’ के मामले कथित संलिप्तता का जिक्र करते हुए सोमवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर चुप क्यों हैं? कांग्रेस महासचिव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले PM स्वयं जाते हैं। मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटका का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?'

कर्नाटक सरकार ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया है। प्रज्वल रेवन्ना ने हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ। जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article