Russia Ukraine War : अगर यह कहा जाए कि कि जेलेंस्की यूक्रेन के लिए नहीं, अमेरिका के लिए नहीं, यूरोप के लिए नहीं बल्कि चीन के लिए लड़ रहे हैं, तो आपको लगेगा कि ये कैसे हो सकता है। लेकिन मामला कुछ ऐसा ही है। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से भयंकर युद्ध हो रहा है। यूक्रेन की तरफ से अमेरिका और यूरोप ने पूरी ताकत लगा रखी है। भर भर के हथियार दिए जा रहे हैं। अभी पिछले हफ्ते ही बाइडेन यूक्रेन पहुंच गए थे और फिर से नए हथियार देने का ऐलान कर आए, लेकिन अमेरिका में ही ये बातें हो रही हैं कि बाइडेन को कुछ समझ में नहीं आ रहा है, क्योंकि अमेरिका यूक्रेन को जो हथियार दे रहा है, वो हथियार असल में चीन के ही काम आ रहे हैं। ये कैसे हो रहा है। ये बहुत बारीकी से समझने वाली बात है।
एक्सप्लेनर्स
अमेरिका -यूरोप के लिए नहीं चीन के लिए लड़ रहे हैं जेलेंस्की, ऐसे समझें 'ड्रैगन' के दिमाग में क्या चल रहा है
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 28, 2023, 01:38 PM IST
