एजुकेशन

HSSC PST: बारिश के कारण हरियाणा पुलिस PST रद्द, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

HSSC Haryana Police PST cancelled: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने बारिश होने के कारण 11 जुलाई को होने वाली PST स्थगित कर दी है। आयोग द्वारा जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Image

HSSC PET परीक्षा बारिश के चलते रद्द

HSSC Haryana Police PST cancelled: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने बारिश होने के कारण 11 जुलाई को होने वाली PST स्थगित कर दी है। आयोग द्वारा जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए छात्रों से परेशान ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज सुबह ज्यादा बारिश होने के कारण आज की PST स्थगित कर दी गई थी। आयोग द्वारा जल्द ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि घबराएं नहीं और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

बता दें कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) हाल ही में 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। यह टेस्ट सुबह 5:00 बजे शुरू होते हैं। पीईटी या पीएसटी (PST/PET) प्रक्रिया के तहत पुलिस उम्मीदवारों की दौड़ ली जाती है, जो कि सुबह की पाली में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT) पास कर लिया था, केवल उन्हें ही PST में भाग लेने की अनुमति मिली थी। 11 जुलाई को अधिक बारिश होने के बाद इस दिन के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को रद्द करने का फैसला किया गया है।

फिलहाल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नई PST तिथि की घोषणा नहीं की है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया है कि बारिश के कारण 11 जुलाई की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) स्थगित की गई है और संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। हालांकि, नई तारीख को लेकर कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट और आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें। नई तिथि की जानकारी आपको यहां भी सबसे पहले आपको दी जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article