एजुकेशन

RRB Ministerial and Isolated Admit Card 2026: आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

RRB Ministerial and Isolated Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आज मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जारी किए जा सकते हैं।

Image

RRB Ministerial and Isolated Admit Card 2026

RRB Ministerial and Isolated Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जारी सेंट्रल एंप्लॉयमेंट नोटिस के तहत मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस समय बेसब्री से अपने परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।

कब होगी परीक्षा

RRB मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी में 311 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड द्वारा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।

कब RRB Ministerial and Isolated Exam Admit Card 2026?

आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती परीक्षा 14 और 15 जुलाई को है, इसके अनुसार, बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आज यानी 10 जुलाई को जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें और गलती पाए जाने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क कर इसमें सुधार करवाएं।

RRB Ministerial And Isolated Admit Card कैसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबससाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए RRB Ministerial And Isolated Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले लॉगिन पेज पर क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेकर जाएं।
  • मोबाइल फोन में एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।
  • ओरिजिनल फोटो आईडी साथ रखें।
  • परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट से एक घंटे पहले पहुंचे।
  • हल्के रंग के सामान्य से कपड़े पहने।
  • जूते पहन कर न जाएं।
  • रिंग, चेन और अन्य पहनी जाने वाले एक्सेसरीज न पहने।

उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर जिन चीजों की आवश्यकता नहीं है उन्हें लेकर न जाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article