एक्सप्लेनर्स

पीएम मोदी को G7 Summit में बुलाना क्यों जरूरी? कनाडा के पीएम ने बताई भारत की अहमियत, देखते रह गए खालिस्तानी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को बुलावा देने की वजहें बताकर साफ कर दिया कि आज के दौर में भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कार्नी ने कहा कि भारत कई सप्लाई चेन का केंद्र है।

Modi and Carney

मार्क कार्नी ने बताई भारत की अहमियत

Canadian PM Mark Carney Invites PM Modi: कनाडा के साथ पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां होने जा रहे जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इससे पहले कयास लगते रहे कि पीएम मोदी को इस बार जी-7 समिट में नहीं बुलाया जा रहा है। लेकिन तब दुनिया हैरान रह गई जब पीएम मोदी ने खुद बताया कि उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जी-7 समिट के लिए आमंत्रण दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी के इसमें शिरकत करने को लेकर सभी कयासों को विराम लग गया।

मार्क कार्नी ने बता दी भारत की अहमियत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को बुलावा देने की वजहें बताकर साफ कर दिया कि आज के दौर में भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कार्नी ने कहा कि भारत कई सप्लाई चेन का केंद्र है। शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कार्नी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। कार्नी ने कहा कि उन्होंने जी7 के अन्य सदस्य देशों से परामर्श करने के बाद नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया। कनाडा 15 से 17 जून तक अल्बर्टा प्रांत में जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है, क्योंकि वह समूह का वर्तमान अध्यक्ष है।

मार्क कार्नी का दुनिया को संदेश

निज्जर मामले में कही ये बात

निज्जर मामले में आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कार्नी ने कहा, कुछ ऐसे देश हैं जिन्हें उन चर्चाओं के लिए मेज पर होना चाहिए। उन्होंने दोहराया, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, प्रभावी रूप से दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत कई आपूर्ति श्रृंखलाओं का केंद्र है; कई आपूर्ति श्रृंखलाओं के केंद्र में है। मार्क कार्नी ने कहा कि जी7 देश अपने आगामी शिखर सम्मेलन में सुरक्षा और ऊर्जा जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करेंगे, और इस बात पर जोर दिया कि भारत की मौजूदगी जरूरी है।

पीएम मोदी ने जताया आभार

निमंत्रण के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, कनाडा के प्रधानमंत्री @MarkJCarney से कॉल प्राप्त करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गहरे लोगों से लोगों के बीच संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों द्वारा निर्देशित नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।

निज्जर की हत्या के बारे में कार्नी ने क्या कहा?

खालिस्तान समर्थक अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की 2023 में हत्या के बारे में पूछे गए सीधे सवाल का जवाब देते हुए मार्क कार्नी ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्यवाही अभी भी जारी है, इसलिए उनके लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कार्नी ने कहा कि आगामी जी7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल भविष्य, महत्वपूर्ण खनिज और उभरते और विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए साझेदारी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा कानून प्रवर्तन मामलों पर अपनी बातचीत जारी रखने के लिए सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा,द्विपक्षीय रूप से हम अब कानून प्रवर्तन वार्ता जारी रखने के लिए सहमत हुए हैं। इस पर कुछ प्रगति हुई है।

खालिस्तानियों को लगा झटका

इस बीच, कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए कार्नी की आलोचना की। इस पार्टी में खालिस्तानियों की भरमार है। पार्टी ने कहा कि यह निर्णय बहुत परेशान करने वाला है। तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा 2023 में निज्जर हत्याकांड को लेकर आरोप लगाए जाने के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध निम्न स्तर पर पहुंच गए थे। आरोप के जवाब में भारत ने अक्टूबर 2023 में अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था। हालांकि, अप्रैल के संसदीय चुनावों में कार्नी की जीत ने द्विपक्षीय संबंधों में संभावित सुधार की उम्मीद जगा दी थी।

एक्सप्लेनर्स

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल Author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article