वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Varun Dhawan !! 'Mortal Kombat' के प्रोड्यूसर ने की बड़ी प्लानिंग

Varun Dhawan Join Hand With Lawrence Kasanoff: बॉलीवुड में हर तरह के रोल निभाने के बाद अब खबरें आ रही हैं कि वरुण धवन हॉलीवुड के फेमस निर्माता लॉरेंस कासानॉफ की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Image

हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे वरुण धवन (Pic Credit: Instagram)

Varun Dhawan Join Hand With Lawrence Kasanoff: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 21 मई को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का वादा किया था लेकिन बाद में किसी कारण इसे कैंसिल कर दिया गया। अब वरुण धवन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब वरुण धवन (Hollywood Debut Karne Vaale Hain Varun Dhawan) हॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: संजय-अजय सहित इन सेलेब्स के लिए भी धक-धक करता था माधुरी दीक्षित का दिल, सबको छोड़ रचाई डॉक्टर से शादी)

लॉरेंस कासानॉफ संग वरुण धवन ने मिलाया हाथ

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन को अमेरिकी फिल्म निर्माता लॉरेंस कसानॉफ की एक इंटर-पैरेलल-यूनिवर्स एक्शन फिल्म का ऑफर हुई है। लॉरेंस कसानॉफ को 'मॉर्टल कॉम्बैट' (Mortal Kombat) जैसी फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए जाना-जाता है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार वरुण धवन इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। बीते कुछ हफ्तों से इस प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी है। हाल ही में उन्होंने लॉरेंस कासानॉफ (Lawrence Kasanoff) से संपर्क भी किया है। एक बार चीजें फाइनल होने के बाद इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी जाएगी। यह प्रोजेक्ट वरुण धवन के लिए हॉलीवुड में नए दरवाजे खोल सकता है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मोहनलाल की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे वरुण धवन

वरुण धवन को जल्द ही अपने पापा डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा। इस रोम-कॉम में वरुण धवन को पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। यह मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, अली असगर, राजेश कुमार और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article