बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box Office Day 1: 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मोहनलाल की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Day 1: मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3 21 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने के बाद यह 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

Image

'L2 एम्पुरान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3 box office collection Day 1: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' को निर्माताओं ने अभिनेता के 66वें जन्मदिन पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश किया। दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का क्रेज साफ दिखाई दे रहा था। यह 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह पहले दिन 'L2 Empuraan' के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तो आसानी से तोड़ देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तो चलिए देखते हैं यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 5: भारत में 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है तृषा-सूर्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

जानिए 'दृश्यम 3' की पहले दिन की कमाई

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 5396 शो से 10.56 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। 9.11 करोड़ मलयालम से, 0.36 करोड़ तमिल से, 0.96 करोड़ तेलुगु से और 0.13 करोड़ कन्नड़ से आए हैं। मोहनलाल की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50.5% ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि वीकेंड में 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगो। (इसे भी पढ़ें: संजय-अजय सहित इन सेलेब्स के लिए भी धक-धक करता था माधुरी दीक्षित का दिल, सबको छोड़ रचाई डॉक्टर से शादी)

L2 Empuraan

L2 Empuraan

'दृश्यम 3' नहीं तो पाई 'L2 एम्पूरान' का रिकॉर्ड

साल 2025 में मोहनलाल की फिल्म 'L2 एम्पूरान' रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। 'L2 एम्पूरान' मोहनलाल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि 'दृश्यम 3' ओपनिंग डे पर 'L2 एम्पूरान' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी लेकिन यह केवल मेकर्स का सपना ही रह गया है। हालांकि 'दृश्यम 3' ने क्राइम थ्रिलर 'Thudarum' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.45 करोड़ कमाए थे।

जीतू जोसेफ ने 'दृश्यम 3' को डायरेक्ट किया है। इसका निर्माण एंटनी पेरुम्बावूर ने आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले किया है। मोहनलाल के अलावा फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ अपनी पिछली भूमिकाओं को ही दोहराते नजर आ रहे हैं। 'दृश्यम 3' बीती दोनों फिल्मों 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' की कहानी को आगे बढ़ाती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article