Madhuri Dixit Affairs List: माधुरी दीक्षित 90 के दशक की टॉप हसीनाओं में से एक रही हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ 90s में माधुरी दीक्षित की निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में रही थी। भले ही माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर अपना घर बसाया था लेकिन इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का नाम कई सेलेब्स एक साथ जुड़ा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको माधुरी दीक्षित के लिंकअप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालें एक नजर...
1990 के दौरान माधुरी दीक्षित का दिल सबसे पहले संजय दत्त पर आया था। बॉम्बे ब्लास्ट में संजय दत्त का नाम आने के बाद माधुरी दीक्षित ने यह रिश्ता एक झटके में खत्म कर दिया था।
संजय दत्त से ब्रेकअप होने के बाद माधुरी दीक्षित की लाइफ में अपने समय के भारतीय क्रिकेट स्टार अजय जडेजा ने एंट्री मारी थी। दोनों काफी समय तक साथ रहे लेकिन जल्द हेई इनका भी ब्रेकअप हो गया।
कहा जाता है कि माधुरी दीक्षित का लिंकअप मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी रहा था। हालांकि माधुरी और मिथुन ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में एक-साथ काम किया है। इन फिल्मों को करते हुए दोनों एक्टर्स की नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन सचाई आज तक सामने नहीं आई।
बताया जाता है कि सलमान खान से भी माधुरी दीक्षित को प्यार हो गया था। हालांकि इन दोनों के रिश्ते में होने और अलग होने के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है।
कई सेलेब्स को डेट करने के बाद माधुरी दीक्षित ने आखिरकार 17 अक्टूबर, 1999 को डॉ. श्रीराम नेने से शादी की। उनके दो बेटे हैं और माधुरी अपनी शादीशुदा लाइफ में व्यस्त हैं।