वर्ल्ड सिनेमा

'Waka Waka' के बाद FIFA वर्ल्ड कप में फिर धमाल मचाएंगी Shakira, रिलीज हुआ नए एंथम का टीजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2026, 09:19 AM IST

Shakira FIFA World Cup Song: फेमस सिंगर शकीरा (Shakira) एक बार फिर से फीफा वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाली है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 का नए एंथम का टीजर रिलीज हो गया है। शकीरा ने इस गाने में...

Image

FIFA वर्ल्ड कप में फिर धमाल मचाएंगी शकीरा (Image Source: Shakira X)

Shakira FIFA World Cup 2026 Song: ग्लोबल म्यूजिक आइकॉन शकीरा (Shakira) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में शकीरा के एक कॉन्सर्ट में लोगों की इतनी भीड़ लग गई कि सोशल मीडिया पर इससे जुड़े एक के बाद एक वीडियो सामने आने लगे। इस कॉन्सर्ट के बाद अब शकीरा से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। साल 2010 में साउथ अफ्रीका में हुए FIFA वर्ल्ड कप का एंथम वक्का वक्का से लोगों का दिल जीतने वाली शकीरा फिर से धमाल मचाने वाली है। शकीरा फिर से FIFA वर्ल्ड कप के लिए एंथम लेकर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है। (ये भी पढ़ें: Shakira के कॉन्सर्ट की खातिर कोपाकबाना बीच पर उमड़ी भीड़, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्ज कराई मौजूदगी)

शकीरा 'फीफा वर्ल्ड कप' में फिर मचाएंगी धमाल

सिंगर शकीरा एक बार फिर से चर्चा में गई हैं। शकीरा ने एक बार फिर दुनिया को अपना जादू दिखा दिया है। उन्होंने 2026 FIFA World Cup के नए ऑफिशियल एंथम 'Dai Dai' को लॉन्च कर दिया है। इस गाने में उनके साथ नाइजीरियन सुपरस्टार Burna Boy भी हैं। इस गाने से जुड़ा वीडियो शकीरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस गाने के टीजर आते धमाल मचा दिया है। इस गाने में शकीरा एकदम नए अंदाज में नजर आ रही हैं। इस गाने की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ये उनका दूसरा फीफा वर्ल्ड कप एंथम है। इससे पहले 2010 के साउथ अफ्रीका विश्व कप में उनका गाना 'Waka Waka' सुपरहिट रहा था। अब देखना है शकीरा का नया गाना क्या धमाल मचा पाता है। (ये भी पढ़ें: मेट गाला 2025 में क्यों लेट हुए थे दिलजीत दोसांझ, वीडियो शेयर कर खोल दी शकीरा की पोल)

Shakira FIFA World Cup Song

FIFA वर्ल्ड कप में फिर धमाल मचाएंगी शकीरा (Image Source: Shakira X)

कॉन्सर्ट में पहुंचे इतने लोग

शकीरा का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में शकीरा में अपने फैंस के बीच दिखाई दी थी। शकीरा के फ्री कॉन्सर्ट को देखने के लिए 20 लाख लोग पहुंचे थे। इस कॉन्सर्ट के वीडियो को देख हर कोई हैरान हो गया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article