Shakira Rio's Copacabana Concert, 2 Million People Attend: मशहूर सिंगर शकीरा ने अपनी सिंगिंग और अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीता है। शकीरा की सिंगिंग की दीवानी पूरी दुनिया है। उन्होंने अभी तक ऐसे कई गाने गाए हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग लोगों में इस कदर है कि रियो के कोपाकबाना बीच पर हुए उनके कॉन्सर्ट में लाखों की मात्रा में लोग पहुंचे। लाख या दो लाख नहीं बल्कि करीब 20 लाख के ज्यादा लोगों ने शकीरा के कोपाकबाना बीच पर हुए कॉन्सर्ट में एंट्री की। इससे जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बीच पर शकीरा के फैंस का सैलाब उमड़ा हुआ नजर आया। यह भी पढ़ें: Met Gala 2026 में डेब्यू करने जा रहे हैं Karan Johar, मनीष मल्होत्रा ने लगाई मुहर
रिओ डी जेनेरियो के कोपाकबाना बीच पर फुल मून नाइट में शकीरा (Shakira) का शानदार फ्री कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। कोपाकबाना पैलेस के पास कॉन्सर्ट के लिए शानदार स्टेज तैयार किया गया, जिसमें करीब 20 लाख से ज्यादा फैंस पहुंचे। वहीं अपने फैंस के सामने शकीरा ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट में 'कांट रिमेंबर टू फर्गेट यू', 'आई एम हीयर' और 'वाका वाका' जैसे लोकप्रिय ट्रैक गाए। वहीं शकीरा के फैंस ने अपनी मौजूदगी से इस फ्री कॉन्सर्ट को लैंडमार्क साबित कर दिया है। यह भी पढ़ें: 'कुछ भी हो सकता है' BTS संग कोलैबोरेशन पर Hanumankind ने दिया रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शकीरा (Shakira) अपने फ्री कॉन्सर्ट के लिए तय समय से करीब 1 घंटा लेट पहुंचीं। हालांकि इससे उनके फैंस में एक्साइटमेंट जरा भी कम नहीं हुई। बल्कि वक्त के साथ-साथ शकीरा के फैंस का उत्साह दोगुना होता चला गया। कॉन्सर्ट के बीच ही आसमान में कई ड्रोन शोज भी हुए, जिसने फैंस की खुशी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि शकीरा (Shakira) से पहले भी कई लोकप्रिय सिंगर्स ने कोपाकबाना बीच पर फ्री कॉन्सर्ट आयोजित किये। जहां साल 2024 में मैडोना के कॉन्सर्ट में करीब 1.6 मिलियन लोग पहुंचे तो वहीं लेडी गागा ने 2025 में अपने फ्री कॉन्सर्ट में 2.1 मिलियन फैंस की मौजूदगी में परफॉर्मेंस दी। वहीं 2026 में अब शकीरा ने 2 मिलियन फैंस के साथ रिकॉर्ड सेट कर दिया है।
