Oscars 2024: एंटरटेनमेंट जगत के दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन ऑस्कर 2024 की शुरुआत जल्द ही होने वाली हैं। इस साल के ऑस्कर्स पर भी पूरी दुनियां की नजरें टिकी हुई हैं। साल 2024 को ऑस्कर्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी गई हैं। जिसमें कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स का नाम भी शामिल है। ज़ेंडया, मैथ्यू मैककोनाघी, ब्रेंडन फ्रेज़र, मिशेल येओह, के हुई क्वान और अल पचिनो इस साल प्रेजेंटर बनने वाली हैं। जबकि जिमी किमेल चौथी बार अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करेंगे। सोशल मीडिया पर ऑस्कर्स को लेकर ये अपडेट काफी वायरल हो रहा है। ऑस्कर्स 2024 को लेकर अब दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (ऑस्कर) ने मंगलवार सुबह अपने 96वें संस्करण के लिए प्रेजेंटर्स की पहली लिस्ट की घोषणा की। इस इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, '96वें ऑस्कर के लिए प्रेजेंटर्स की अपनी पहली सूची से मिलें।'
ऑस्कर्स 2024 के प्रेजेंटर्स की लिस्ट
पिछले साल के विजेता इस साल प्रेजेंटर्स के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जिसमें ब्रेंडन फ्रेजर, मिशेल येओह, के हुई क्वान और जेमी ली कर्टिस शामिल हैं। अकादमी ने यह भी घोषणा की कि स्कारफेस के सह-कलाकार मिशेल फ़िफ़र और अल पचिनो भी पुरस्कार देने के लिए तैयार हैं। डॉल्बी मंच की शोभा बढ़ाने के लिए ज़ेंडाया, मैथ्यू मैककोनाघी, जेसिका लैंग, निकोलस केज, महेरशला अली, सैम रॉकवेल और लुपटिया न्योंगो भी शामिल हैं।
