टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को 18 साल बाद छोड़ेंगे Dilip Joshi? किरदार खत्म होने पर तोड़ी चुप्पी (Exclusive)

Dilip Joshi On Rumours The Show: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी ढेर सारी रिपोर्ट सामने आ रही है। दावा है कि शो को दिलीप जोशी छोड़ रहे हैं। अब दिलीप जोशी ने सच बताया है।

Image

dilip joshi (photo credit- instagram)

Dilip Joshi On Rumours The Show: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) अपनी कास्टिंग के वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बीते दिनों ही दावा किया जा रहा था कि सीरियल से जेठालाल का किरदार कम करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा ये भी था कि दिलीप जोशी (Dilip Joshi) 18 साल बाद ये शो छोड़ रहे हैं। निर्माता असित मोदी इन रिपोर्ट्स को फेक बता चुके हैं और अब दिलीप जोशी ने सामने आकर इस पर चुप्पी तोड़ी है। दिलीप जोशी ने टेली टॉक इंडिया और जूम से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने फेक न्यूज का सच बताया। 'किसी मां-बाप को ऐसे दिन..,' अस्पताल में भर्ती था Shireen Mirza का 1 साल का बेटा, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

    दिलीप जोशी ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

    सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें कई बार आ चुकी हैं कि एक्टर दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने वाले हैं। ऐसे में अब दिलीप जोशी ने इन खबरों का सच बताया है और रिक्वेस्ट की है कि कुछ छापने से पहले प्रोडक्शन हाउस से बात करें। उन्होंने कहा, 'क्या कहे अब सोशल मीडिया... हर चीज का फायदा भी है और नुकसान भी। सोशल मीडिया हर जगह है और तो कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया कमाने का जरिया भी हो गया है। व्यूज कमाने के लिए लोग उट-पटांग या मनगढ़ंत कहानियां पब्लिश कर देते हैं। दुख की बात है, जो बडे़ मीडिया हाउसेस हैं, वो लोग बिना जांच किए और पड़ताल किए.. पहले प्रोडक्शन हाउस आप पूछे कि ये फेक न्यूज है या सच्ची है। बिना कुछ जाने... वो लोग भी रेस में पीछे रह गए। अगर हम नहीं छापेंगे तो पता नहीं जैसे डॉक्टर आईसीयू में भर्ती कर देगा। ऐसी परिस्थिति आ गई कि हमको भी बिना जानें छापना है। बिना जाने कि ये सच है फेक है या भी गलत है।' Sairaab फेम एक्ट्रेस Prakriti Nautiyal पति से लेंगी तलाक, शादी के 2 साल बाद टूट रिश्ता; सामने आई वजह?

      दिलीज जोशी ने बताया मेकर्स का रिएक्शन

      इस मौके पर दिलीप जोशी ने सबसे रिक्वेस्ट की कि अगर आगे से उन्हें ऐसी कोई भी खबर छापनी हो तो पहले प्रोडक्शन हाउस से कंफर्म करें। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर को भी निशाने पर लिया और कहा कि इन लोगों का कुछ नहीं किया जा सकता है। आखिर में दिलीप जोशी ने ये भी बताया कि जब ये खबर सामने आई थी तो उन्हें असित मोदी का कॉल भी आया था, लेकिन वह शूटिंग में बिजी थे। उन्हें कुछ पता ही नहीं था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article