Rahil Azam On Exit Anupamaa: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में काफी समय से राहिल आजम (Rahil Azam ) नजर नहीं आ रहे हैं। पराग त्यागी को रोल में राहिल को काफी पसंद किया गया था। पराग त्यागी की अकड़ और अनुपमा संग उनका 36 का आकंड़ा... दर्शक सब कुछ पसंद करते थे, लेकिन लीप के बाद से ही मेकर्स पराग त्यागी को शो में नहीं दिखा रहे हैं, जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि एक्टर ने शो छोड़ दिया है। अब राहिल ने इन खबरों की सच्चाई बताई है और ये भी खुलासा किया है कि वह क्यों शो में दिखाई नहीं दे रहे हैं? Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को 18 साल बाद छोड़ेंगे Dilip Joshi? किरदार खत्म होने पर तोड़ी चुप्पी (Exclusive)
राहिल आजम ने अनुपमा छोड़ने पर तोड़ी चुप्पीहाल ही में, राहिल आजम ने इंडिया फोरम से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने किरदार और शो से गायब होने से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया। राहिल ने शो से गायब होने पर कहा, 'नहीं, पराग कोठारी गया नहीं है। पराग कोठारी कभी भी वापस आ सकता हैं बस उसकी आवश्यकता ठीक तरह से होनी चाहिए। क्योंकि आप लोग भी चाहेंगे कि अगर राहिल आजम, पराग कोठारी के किरदार में वापस आ जाए, तो उसके पास कुछ करने के लिए होना चाहिए। इसलिए हमारे निर्माता राजन शाही... इस मौके की तलाश में हैं कि पराग कोठारी को कब वापस लाया जाए। ऐसा महौल बनना चाहिए। ये नहीं कि पराग कोठारी आ गया और बस वहीं खड़ा है। जैसी शुरुआत में पराग कोठारी आया था और उसके जिस तरह के धमाकेदार सीन हुआ करते थे, वैसे ही कुछ होना चाहिए।' 'किसी मां-बाप को ऐसे दिन..,' अस्पताल में भर्ती था Shireen Mirza का 1 साल का बेटा, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
