वर्ल्ड सिनेमा

Met Gala 2026 में डेब्यू करने जा रहे हैं Karan Johar, मनीष मल्होत्रा ने लगाई मुहर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2026, 12:46 PM IST

Karan Johar Met Gala Debut: करण जोहर (Karan Johar) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करण जौहर मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Image

मेट गाला में डेब्यू करेंगे करण जौहर (Image Source: Reddit/ Pinterest)

Karan Johar Met Gala Debut: फिल्ममेकर और स्टाइल आइकॉन करण जोहर (Karan Johar) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। करण जोहर से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच करण जौहर से जुड़ी एक बड़ी न्यूज सामने आ रही है। खबर है कि करण जोहर अपना पहला मेट गाला अटेंड करने जा रहे हैं। उनके डेब्यू की कन्फर्मेशन खुद मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने दे दी है। तो चलिए जानते हैं कि मनीष मल्होत्रा ने इस दौरान क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: 20 साल पुरानी इस हिट फिल्म पर सीरीज बना रहे हैं Karan Johar, फिल्ममेकर ने दिया अपेडट)

मनीष मल्होत्रा ने कही ये बात

फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह करण जौहर का मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) डेब्यू है। करण जौहर से जुड़ी इस खबर पर मनीष मल्होत्रा ने मुहर लगा दी। CBS के Saturday Morning शो में बातचीत के दौरान मनीष मल्होत्रा ने कहा, 'इस बार मैं एक बहुत बड़े डायरेक्टर के लिए डिजाइन करने जा रहा हूं, जो अपनी फिल्मों और फैशन दोनों के लिए जाने जाते हैं करण जौहर।' उन्होंने इशारा भी दिया, 'रेड कार्पेट पर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा थोड़ा इंतजार कीजिए।' इसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। (ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन से पूरी तरह टूट गए करण जौहर, आंखों में आंसू लिए लिखा इमोशनल नोट)

इस वजह से चर्चा में है करण जौहर

करण जौहर का 4 मई को न्यूयॉर्क में होने वाले इस इवेंट में शामिल होना पहले ही काफी चर्चा में है। बॉलीवुड में फैशन के साथ उनके पुराने रिश्ते को देखते हुए लोग उनसे काफी उम्मीदें लगा रहे हैं। करण अपने बोल्ड और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसलिए रेड कार्पेट पर उनका लुक खास होने वाला है।

Karan Johar Met Gala Debut

मेट गाला में डेब्यू करेंगे करण जौहर (Image Source: Karan Johar Instagram)

ये होगी थीम

इस साल की थीम “Costume Art” है और ड्रेस कोड “Fashion Is Art” रखा गया है। इसका मतलब है कि कपड़ों को एक आर्ट की तरह देखा जाएगा। इस एग्जीबिशन में फैशन को एक आर्ट फॉर्म की तरह पेश किया जाएगा। Met Gala 2026 4 मई को न्यूयॉर्क सिटी के Metropolitan Museum of Art में होने वाला है, जिसमें कई भारतीय सेलेब्रिटीज के शामिल होने की उम्मीद है। भारत में दर्शक इस इवेंट का रेड कार्पेट Vogue के यूट्यूब चैनल पर 5 मई को सुबह करीब 3:30 बजे (IST) से लाइव देख सकते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article