बॉलीवुड

20 साल पुरानी इस हिट फिल्म पर सीरीज बना रहे हैं Karan Johar, फिल्ममेकर ने दिया अपेडट

Kabhi Alvida Naa Kehna: करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। अब इस मूवी पर करण जौहर सीरीज बना रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

इस हिट फिल्म पर सीरीज बना रहे हैं करण जौहर (pic credit-instagram)

Kabhi Alvida Naa Kehna: करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' (Kabhi Alvida Naa Kehna) को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी समेत कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। फिल्म की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया था। इस बीच फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि करण जौहर अपनी फिल्म पर वेब सीरीज बना रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-एस.एस राजामौली बिना तर्क के फिल्में बनाते हैं.....' करण जौहर ने दी नए निर्माताओं को सलाह, बताया कैसे हिट होती है फिल्में)

kabhi alvida na kehna

इस हिट फिल्म पर सीरीज बना रहे हैं करण जौहर (pic credit-instagram)

वेब सीरीज बना रहे हैं करण जौहर

करण जौहर की साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' अब लंबे फॉर्मेट की वेब सीरीज बन रही है। करण जौहर ने खुद इसकी पुष्टि की है। फिल्म का मूल कहानी को अब एपिसोडिक फॉर्मेट में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए विकसित किया जा रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और किरण खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। करण जौहर ने 'द वीक' से बातचीत में बताया कि 2006 में रिलीज होने पर फिल्म को अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिली थीं। कई लोग उनसे पूछते थे कि क्या वे ठीक नहीं हैं, क्योंकि फिल्म में इन्फिडेलिटी को दिखाया गया था। उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया कि एक कपल ने फिल्म देखते समय जब शाहरुख और रानी होटल रूम में चेक-इन करते हैं तो महिला डरकर अपने पति की तरफ मुड़ी। पति ने शांति से कहा कि यह ड्रीम सीक्वेंस है, लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि यह ड्रीम नहीं है तो दोनों उठकर चले गए। करण जोहर ने कहा कि लोग घर में जो कुछ भी होता है उसे भूल जाते हैं या दबा देते हैं, लेकिन स्क्रीन पर देखना नहीं चाहते, भले ही वह उनकी अपनी जिंदगी की हकीकत हो। उन्होंने आगे बताया कि सीरीज जल्द ही किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, हालांकि अभी ज्यादा डिटेल्स नहीं बता सकते।

कब आएगा कॉफी विद करण का अगला सीजन

बता दें कि इसी बातचीत में करण जोहर ने अपने पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के नौवें सीजन की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीजन 9 इस साल दिवाली पर आएगा। करण जौहर ने पहले साल 2025 में सानिया मिर्जा के साथ एक चैट में अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के मॉडर्न कास्टिंग आइडिया भी बताए थे। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट अंजलि का रोल करेंगी, रणवीर सिंह राहुल बनेंगे और अनन्या पांडे टीना का किरदार निभाएंगी। अब करण जौहर की अपकमिंग फिल्मों को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article