Karan Johar on Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का आज यानी 24 नवंबर को निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फैंस के साथ-साथ स्टार्स को भी तोड़कर रख दिया है। अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी है। कई स्टार्स धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन करने के लिए शमशान घाट पहुंच रहे हैं। इसी बीच फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने धर्मेंद्र के दुनिया से जाने पर उन्हें याद किया। करण जौहर की पोस्ट लोगों को उदास कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं धर्मेंद्र के दुनिया से जाने पर करण जौहर ने क्या लिखा है।
इमोशनल हुए करण जौहर
एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र के दुनिया से जाने के बाद फैंस से लेकर स्टार्स तक उदास नजर आ रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र के निधन के बाद करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो एक्टर को याद करते हुए नजर आए। करण जौहर ने इंस्टाग्राम धर्मेंद्र की एक तस्वीर शेयर की और हाथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। करण जौहर ने लिखा कि 'यह एक युग का अंत हो गया। हमारे सिनेमा के सबसे बड़े मेगा स्टार चले गए। सिनेमा में हीरो का असली मतलब थे वो। इतने खूबसूरत और इतनी रहस्यमयी स्क्रीन मौजूदगी शायद ही किसी की रही हो। भारतीय सिनेमा के सच्चे लीजेंड थे, हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के हर पन्ने पर वो गहराई से बसे हैं। लेकिन उससे कहीं ज्यादा वो एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें दिल से चाहता था। उनके दिल में सबके लिए सिर्फ प्यार और अच्छाई थी। उनका आशीर्वाद, उनकी वो प्यार भरी झप्पी और दिल को छू लेने वाली गर्मजोशी। उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता, कितना याद आएगी वो।' इसके आगे लिखा कि 'आज हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी खाली जगह बन गई है, वो जगह जो कभी कोई और नहीं भर सकता। एक ही थे, एक ही रहेंग, हमारे धर्म जी। हम आपको बहुत प्यार करते हैं सर। आपको हमेशा-हमेशा याद करेंगे। आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा सबसे बड़ा आशीर्वाद रहेगा। और दिल से, पूरे सम्मान और ढेर सारे प्यार के साथ कहता हूं…'
अंतिम विदाई देने पहुंचे स्टार्स
धर्मेंद्र को अंतिंम विदाई देने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स शमशान घाट पहुंच रहे हैं। आमिर खान, सलीम खान समेत कई स्टार्स के तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
