बॉलीवुड

VIRAL VIDEO: पत्नी Gauri Spratt संग मुंबई लौटे Aamir Khan, मीडिया को देखकर डर गया सौतेला बेटा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान आमिर का सौतेला बेटा भी दिखा, जो मीडिया के कैमरे देखने के बाद दंग रह गया और अपनी मां के पीछे छुप गया।

Image

VIRAL VIDEO: पत्नी Gauri Spratt संग मुंबई लौटे Aamir Khan, मीडिया को देखकर डर गया सौतेला बेटा (Image Source: Instagram/AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आमिर-गौरी लौटे मुंबई
  • मीडिया ने किया स्पॉट
  • गौरी का बेटा मीडिया देखकर डरा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पिछले कुछ समय से लगातार अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी पत्नी से तलाक के बाद आमिर खान ने गौरी स्प्रैट को डेट करने का फैसला लिया और कुछ वक्त पहले ही तीसरी शादी रचाई। शादी रचाने के बाद आमिर खान देश से बाहर चले गए थे, जहां वक्त बिताने के बाद अब वो मुंबई लौट आए हैं। कुछ समय पहले ही आमिर खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, जिस वक्त उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट भी उनके साथ थीं। गौरी स्प्रैट और आमिर जब बाहर आए रहे थे तब मीडिया के कैमरों ने इन्हें कैद किया।

Aamir Khan के साथ दिखाई दीं Gauri Spratt

आमिर खान नीले-सफेद रंग के कुर्ते और नीली जींस में नजर आए तो वहीं पर गौरी स्प्रैट काली पैंट और पीले कुर्ते में दिखाई दीं। जब दोनों एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे तब मीडिया पहले ही मौजूद थी और इन्हें देखते ही फोटोग्राफर्स ने फोटो लेना शुरू कर दीं। इस वक्त दोनों की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं और लोग इन पर प्यार बरसा रहे हैं।

मीडिया को देखकर डर गया Gauri Spratt का बेटा

गौरी स्प्रैट ने जब आमिर खान से शादी रचाई तो उनका एक बेटा भी था। ये बच्चा अब आमिर खान के साथ ही रहता है। जब एयरपोर्ट से ये दोनों बाहर आ रहे थे तब गौरी का बेटा मीडिया को देखकर डर गया। उसने मीडिया के कैमरे देखने के बाद गौरी के पीछे छुपने का फैसला लिया। गौरी के बेटे की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है और हर कोई बोल रहा है कि अभी उसे मीडिया की आदत नहीं है। गौरी और आमिर खान अपनी जिंदगी को मीडिया से छुपा नहीं रहे है और लोगों को यही चीज पसंद आ रही है। ये दोनों मीडिया के सामने अक्सर साथ दिखते हैं और एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article