वर्ल्ड सिनेमा

Cannes 2026 का हिस्सा बनेंगी ऐश्वर्या राय? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2026, 02:04 PM IST

Aishwarya Rai Cannes 2026: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में नजर आएंगी या नही? इस सवाल का जवाब अब सामने आया गया है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में इसको लेकर...

Image

कान्स 2026 का हिस्सा बनेगी ऐश्वर्या राय (Image Source: Aishwarya Rai Instagram)

Aishwarya Rai Cannes 2026: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। इन सब के बीच एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है। सवाल है कि ऐश्वर्या राय इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में नजर आएंगी या नही? हर बार ऐश्वर्या राय ने कान्स में अपने लुक से लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बार ऐश्वर्या राय अभी तक कान्स में नजर नहीं आईं। इसको लेकर अभी हाल ही में आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है। (ये भी पढ़ें:तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग, बंद की सबकी बोलती)

कान्स का हिस्सा बनेंगी ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से जुड़ी एक खबर है। काफी दिनों से सवाल किया जा रहा था कि ऐश्वर्या राय कान्स 2026 में शामिल होंगी या नहीं ? अब इसका जवाब सामने आ गया है। Money Control की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय 23 मई को फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हो सकती हैं। फिलहाल उनके अब तक रेड कार्पेट से दूर रहने की वजह सामने नहीं आई है। इस खबर ने ऐश्वर्या राय के फैंस का दिल जीत लिया है। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के कान्स 2026 में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। (ये भी पढ़ें: बेटी वेरा की करीना-ऐश्वर्या से तुलना करने वालों से रजत बेदी ने की विनती, कहा- 'प्लीज ऐसे स्टेटमेंट मत बनाइए')

Aishwarya Rai Cannes 2026

कान्स 2026 का हिस्सा बनेगी ऐश्वर्या राय (Image Source: Aishwarya Rai Instagram)

इन एक्ट्रेसेस ने लिया हिस्सा

ऐश्वर्या राय इस बार अभी तक कान्स 2026 का हिस्सा नहीं बनी हैं। लेकिन आलिया भट्ट (Alia Bhatt), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के लुक्स ने कान्स 2026 में धमाल मचा दिया है। इन एक्ट्रेसेस के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय के कान्स 2026 में शामिल होने की खबर पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article