बॉलीवुड

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग, बंद की सबकी बोलती

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के तलाक की खबरें मीडिया में काफी लम्बे समय से छायी हुई हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में ग्रे तलाक हो गया है और दोनों अलग-अलग रहते हैं। इन खबरों के बीच में ऐश ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो हाथ में वेडिंग रिंग पहने दिख रही हैं। ऐश की ये फोटोज देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि अभि-ऐश के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है।

Image

Aishwarya

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादीशुदा जिंदगी लम्बे समय से चर्चाओं के बीच में है। ऐसा बताया जा रहा है कि ऐश और अभिषेक के बीच चीजें सामान्य नहीं हैं, जिस कारण इन दोनों ने ग्रे तलाक लेने का फैसला लिया है। ऐश-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच में फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने वाली एक खबर सामने आ रही है। असल में बीते दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीती रात अपनी बेटी आराध्या का जन्मदिन सेलीब्रेट किया, जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश अपनी बेटी आराध्या के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों की खास बात यह है कि इनमें ऐश अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की वेडिंग रिंग देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि अभिषेक से उनका रिश्ता सलामत है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग

तस्वीरों में जिस तरह से ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, उसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि उनका और अभिषेक का रिश्ता पूरी तरह से ठीक है और दोनों के बीच में किसी प्रकार का मुनमुटाव नहीं है। अभिषेक और ऐश हमेशा से ही अपने रिश्ते को प्राइवेट रखते आए हैं और इस बार भी उन्होंने वही किया है। दोनों ने कभी भी अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है और ये सिलसिला इस बार भी जारी है।

निम्रत कौर की वजह से लोगों के बीच में पैदा हुआ कन्फ्यूजन

जब से अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर से जुड़ना शुरू हुआ है, तब से ही लोगों के बीच में कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हुई है। निम्रत संग अफेयर की खबरों के बाद ऐसा लगने लगा था कि अभिषेक-ऐश के रिश्ते सामान्य नहीं हैं। हालांकि ऐश ने जितने कॉन्फिडेंस से अपनी वेडिंग रिंग दिखाई है, उसके बाद यह साफ है कि बच्चन परिवार में सभी के रिश्ते सामान्य हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article