एंटरटेनमेंट

OMG... डिप्रेशन की वजह से जीना नहीं चाहते थे शेखर सुमन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 01:38 PM IST

When Shekhar Suman got into depression: टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एंकर और एक्टर शेखर सुमन ने बीते दिनों ही अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है। शेखर सुमन अक्सर लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरते दिखते हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो खुद डिप्रेशन में चले गए थे। आइए आपको शेखर सुमन के डिप्रेशन की कहानी बताते हैं...

Image

shekhar suman.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जब शेखर सुमन चले गए थे डिप्रेशन में
  • बेटे की मौत से लगा था सदमा
  • जीने की इच्छा हो गई थी खत्म
  • 11 साल में हुई थी बड़े बेटे की मृत्यु

When Shekhar Suman got into depression: बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टरों की लिस्ट में शुमार एक्टर शेखर सुमन ने 7 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। 60 साल के शेखर सुमन एक शानदार एक्टर और एंकर होने के साथ-साथ कमाल के निर्माता और निर्देशक भी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग हुनर के दम पर शेखर सुमन ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इतने कमाल के शख्सियत की जिंदगी भी कभी ऐसे मोड़ पर आ गई थी, जब वो बुरी तरह से डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। हालात ऐसे हो गए थे कि जिंदगी से उनका मन ही ऊब गया था।

बड़े बेटे की मौत के बाद डिप्रेशन में चले गए थे शेखर सुमन

शेखर सुमन के बड़े बेटे का नाम आयुष था, जिन्हें Endocardial Fibroelastosis नाम की रेयर हार्ट डिजीज थी। उसी बीमारी की वजह से मात्र 11 साल की उम्र में आयुष की मृत्यु हो गई थी। अपने बेटे को हमेशा के लिए खोने के गम में शेखर सुमन बुरी तरह से डिप्रेशन में चले गए थे। न सिर्फ शेखर, बल्कि उनकी पत्नी आलका भी डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। बेटे के गम में पूरी तरह से टूट चुके शेखर सुमन और उनकी पत्नी के जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि आयुष की मौत के लंबे समय के बाद उनकी जिंदगी वापस पटरी पर पाई थी। इसके बाद साल 1988 में उनके दूसरे बेटे अध्ययन का जन्म हुआ। इसके बाद शेखर सुमन को सीरियल 'देख भाई देख' में काम करने का ऑफर मिला और फिर धीरे-धीरे करके उन्होंने खुद को सेटल किया और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली।

हर हाल में साथ रहे पति-पत्नी

एक इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन की पत्नी अलका जी ने कहा था कि वो दोनों पिछले 38 साल से साथ में हैं। दोनों ने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन एक-दूसरे से अलग कभी नहीं हुए। दोनों ही एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर रहे हैं।

1983 में हुई थी शेखर सुमन की शादी

80 के दशक की बात है जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में शेखर सुमन और अलका पढ़ाई किया करते थे। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों का मिलना हुआ था। पहली नजर में ही शेखर सुमन को अलका से प्यार हो गया था तो वहीं अलका को भी पहली नजर में ही शेखर में कुछ खास बात नजर आई थी। उन्हें पहली बार में ही लग गया था कि ये वही शख्स है, जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी गुजारना चाहती हैं। धीरे-धीरे दोनों करीब आते गए और फिर दोनों को प्यार हो गया। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पेरेंट्स की रजामंदी से दोनों ने 4 मई 1983 को शादी कर ली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article