टीवी मसाला

हिना खान का षड़यंत्र देख सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, यूजर्स बोले- प्रमोशन के नाम पर रॉकी ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 7, 2022, 05:14 PM IST

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए पीआर स्टंट किया था। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। हिना खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Image

hina khan and rocky jaiswal (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेक्रअप की खबर शेयर की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में धोखा लिखा था। हिना ने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए, जिसके बाद यूजर्स अंदाजा लगाने लगे कि उनका रॉकी जयसवाल से ब्रेकअप हो गया। हिना और रॉकी पिछले 13 साल से एक दूसरे से डेट कर रहे हैं। कपल के ब्रेकअप की खबर सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए। इतना ही नहीं यूजर्स सोशल मीडिया पर रॉकी को बुरा- भला कहनने लगे। एक्ट्रेस ने कुछ समय बाद पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर नए प्रोजेक्ट षड़यंत्र का टीजर शेयर किया है। षड़यंत्र के टीजर में एक्ट्रेस सच और झूठ के बीच फंसी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने षड़यंत्र का टीजर शेयर करते हुए लिखा, मैं फंसी हूं सच और झूठ के जाल में। किसने रचा ये षड़यंत्र।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं हिना खान

हिना का पीआर स्टंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि एक्टर्स को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, बेचारा रॉकी बिना मतलब के सुन रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, हमेशा लड़को की गलती नहीं होती है। ज्यादातर यूजर्स का कहना सेलेब्स लाइमलाइट में आने के लिए कुछ भी करते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने हिना खान को उनके नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे हैं। सिर्फ हिना ही नहीं उनसे पहले भी सितारे ऐसा कर चुके हैं। हिना खान की षड़यंत्र स्पाई थ्रिलर सीरीज है। ये सीरीज कब और कहां रिलीज होगी। इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। एक्ट्रेस को ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से घर-घर में पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article