वेब सीरीज

Leo Release in English: तमिल-हिन्दी के बाद अब अंग्रेजी में देखें Vijay Thalapathy की फिल्म Leo , इस प्लेटफॉर्म पर हो चुकी है रिलीज

Leo Movie Release in English : फिल्म को तेलगु, तमिल और हिन्दी में रिलीज करने के बाद अब इसे इंग्लिश में स्ट्रीम कर दिया है। फिल्म को अंग्रेजी में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नेटफलिक्स ने बड़ा तोहफा दिया है।

Image

Leo Release in English

Leo Movie Release in English : साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म "लियो" ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे । अब फिल्म ओटीटी पर भी छाई हुई है, इन दिनों लियो नेटफलिक्स पर स्ट्रीम कर रही है और फिल्म पर धड़ाधड़ व्यू आ रहे हैं। फिल्म को तेलगु, तमिल और हिन्दी में रिलीज करने के बाद अब इसे इंग्लिश में स्ट्रीम कर दिया है। फिल्म को अंग्रेजी में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नेटफलिक्स ने बड़ा तोहफा दिया है।

लोकेश कनगराज( lokesh Kanagraj) निर्देशित फिल्म लियो( leo) ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकार्ड तोड़ते हुए फैंस के दिल में खास जगह बनाई थी। वहीं अब फिल्म ओटीटी पर भी फैंस को जमकर इंटरटेन कर रही है। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि नेटफलिक्स लियो को अंग्रेजी भाषा में लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि आज विजय थालापथि( Vijay Thalapathy) की फिल्म लियो तमिल, तेलुगु और हिन्दी के साथ-साथ अब अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज हो गई है। लंबे समय से फिल्म के इंग्लिश में रिलीज होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खुशखबरी नेटफलिक्स ने दी है। अब आप लियो को अपनी मनपसंद भाषा में देख सकते हैं ।

बताते चले कि 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म लियो ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में थालापथि विजय के साथ बॉलीवुड स्टार संजय दत्त( Sanjay Dutt) भी नजर आए थे। यह एक एक्शन फिल्म थी जिसमें दमदार एक्शन सीन दिखाए गए हैं। सिनेमा के साथ-साथ फिल्म इन दिनों ओटीटी पर भी खूब देखी जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article