The Traitors 2 Shweta Tiwari Reveals She Got Cheated: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'द ट्रेटर्स 2' में गेम हर दिन और भी दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की पीठ में छुरा घोंपने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हर कंटेस्टेंट्स अपना बेस्ट देने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन इस चक्कर में उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी धोखा देना पड़ रहा है। वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी ने बताया कि गेम में अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने उन्हें धोखा दिया, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हुई। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बताया कि वह टास्क के दौरान इसलिए रोई थीं, क्योंकि उन्हें टीम से मिले धोखे से परेशानी हुई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं Shweta Tiwari, 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च से पहले अस्पताल में हुईं भर्ती

Shweta Tiwari को मिला अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती से धोखा
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने वीडियो में आगे बताया कि मैंने अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती से कहा कि ठीक है, तुम लोग बोल रहे हो तो मैं पहले जाऊंगी। लेकिन क्रिस्टल इस चीज के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन मैंने उसे मनाया कि मेरे साथ आए। एक्ट्रेस ने बताया कि क्रिस्टल डिसूजा ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वह अपने लिए खेलें। श्वेता तिवारी ने कहा, "मैंने ही कहा कि टीम के लिए ये करते हैं, हम इसे बदलेंगे नहीं, ऐसे ही रहने देते हैं।" श्वेता तिवारी ने बताया कि अभिषेक मल्हान और रिया चक्रवर्ती ने पोर्ट्रेट बदल दी, जिससे उन्हें तकलीफ हुई। एक्ट्रेस ने कहा, "अभिषेक और रिया ने मुझे पहले भेजा। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि बदलना मत और मुझे लगा कि मुझे धोखा मिला है।"
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बताया कि उन्होंने अभिषेक मल्हान को इस मामले के लिए जमकर फटकार लगाई, लेकिन यू-ट्यूबर ने पलटकर एक भी शब्द नहीं बोला। श्वेता तिवारी ने कहा, "अभिषेक ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा कि आप मेरी मां और मेरी बहन की तरह हो। मैं कभी आपको इस्तेमाल या चीट नहीं करुंगा। उसे लगा कि किसी और ने बदली है, इसलिए उसने बदल दी। वरना वो कभी नहीं बदलता।" श्वेता तिवारी ने बताया कि मैंने अभिषेक को माफ कर दिया था, लेकिन उसपर मेरा गुस्सा बरकरार था।
