टीवी मसाला

45 साल की Shweta Tiwari संग शादी की खबरों पर फूटा Vishal Aditya Singh का गुस्सा, बोले- 'फाड़ दूंगा'

Vishal Aditya Singh On Shweta Tiwari: एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी संग अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। इस मौके पर उन्होंने शादी की खबरें फैलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है।

Image

vishal aditya singh-shweta tiwari (photo credit- instagram)

Vishal Aditya Singh On Shweta Tiwari: टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं हैं। खतरों के खिलाड़ी में दोनों साथ नजर आ चुके हैं और तब विशाल ने हमेशा श्वेता को मां कहकर बुलाया है। दोनों ने सीरियल बेगूसराय में साथ काम किया था। मीडिया में कई बार श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के अफेयर और शादी की खबरें आई हैं और अब उन पर विशाल आदित्य सिंह ने रिएक्ट किया है। विशाल ने इन खबरों पर गुस्सा जाहिर किया है और ऐसी अफवाह फैलाने वालों को खरी खोटी सुनाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं', Gauahar Khan ने बताई पति जैद दरबार की अजीब हरकत, सुनकर फैंस बोले- 'बकवास'

    श्वेता तिवारी संग रिश्ते पर बोले विशाल आदित्य सिंह

    विशाल आदित्य सिंह ने टेली चक्कर से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने श्वेता संग अफेयर पर भड़ास निकाली है। विशाल ने कहा, 'सोशल मीडिया का जमाना है और कोई कुछ भी बोल सकता है। इसकी वजह से वो इंसान भी बोल रहा है, जिसकी औकात नहीं है। सामने अगर कोई बोलेगा तो फाड़ के रख देंगे। अगर कोई बोले मैं गोरेगांव फर्स्ट डिपो के सामने खड़ा हूं, तेरे को ये बोल रहा हूं, तो मैं बोलूंगा कि वहीं रह। मैं वहीं आता हूं और फिर मजा आएगा।' विशाल ने आगे कहा कि श्वेता जी मेरी इतनी अच्छी दोस्त है। मुझे उन्हें तिवारी जी बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारी इतनी अच्छी दोस्ती है कि उनको मॉम बोलने में दिक्कत नहीं है। अगर आपको लगता है कि उनको मॉम का दर्जा देने की जरूरत नहीं है। वो मेरी मां नहीं हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: मायरा को जेल की चक्की पिसवाएगा दमानी परिवार, अरमान-अभिरा से लेंगे बदला?)

      ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

      विशाल आदित्य सिंह ने आगे कहा कि हाथी अपने रास्ते चलता है और कुत्ते भौकते रहते हैं, क्योंकि उन्होंने हाथी को पहली बार देखा है। जिसको जो बोलना है वो बोले। किसी को बोलने से हमारा रिश्ता खराब नहीं होगा। बस इतना कहेंगे कि उनकी भी फैमिली है। हम पब्लिकली नहीं मिलेंगे। मैं लड़का हूं तो मेरा चलता है। वो दो बच्चों की मां है। उनकी लाइफ पहले से ही बहुत मुश्किल है। विशाल ने अपनी बात जारी रखते हुए ये भी बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तब लगता है जब जानने वाले लोग ही मजे लेते हैं और उन्हें इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article