टीवी मसाला

Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 27, 2026, 08:58 PM IST

Rashami Desai on Hanuman Ansh Movie: रश्मि देसाई (Rashami Desai) हाल ही में नीम करोली बाबा के कैंची धाम पहुंचीं। यहां दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने अनुभव और फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) पर बात की।

Image

रश्मि देसाई ने कही ये बात (Image Source: IMDb)

Rashami Desai on Hanuman Ansh Movie: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी रश्मि देसाई का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी उनका कोई बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता हैं। इन सब के बीच रश्मि देसाई ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान रश्मि देसाई ने कई मुद्दों पर बात की। लेकिन फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को लेकर कुछ ऐसा बोला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

रश्मि देसाई ने कही ये बात

एक्ट्रेस रश्मि देसाई एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह रश्मि देसाई Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। हाल ही में एक्ट्रेस उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने नीम करोली बाबा के दर्शन किए। इस दौरान रश्मि ने अपने अनुभव को लेकर बात की और बताया कि वहां पहुंचकर उन्हें काफी शांति महसूस हुई। रश्मि देसाई ने Zoom से बात करते हुए कहा कि 'हम सभी शो (सयोनी) के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे और मैं कुछ वक्त शांति से बैठकर प्रार्थना करना और शुक्रिया अदा करना चाहती थी। वहां से लौटकर मुझे मन की शांति मिली।' एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें खुशी है कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वजह से नीम करौली बाबा की जिंदगी के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा, 'हर इंसान का आस्था से जुड़ने का अपना तरीका होता है और कोई फिल्म लोगों को इसके बारे में और जानने के लिए प्रेरित कर सकती है। फिल्म के तौर पर इस पर कुछ कहने से पहले मैं इसे ठीक से देखना चाहूंगी। मेरा वहां जाना एक निजी अनुभव था और ये हमेशा मेरे लिए खास रहेगा।'

‘सय्योनी’ में माया का किरदार निभाने पर रश्मि देसाई

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए रश्मि ने टीवी शो ‘सयोनी’ और अपने किरदार माया को लेकर कहा, 'एक सीन में आप उससे नाराज हो सकते हैं, लेकिन अगले ही सीन में आपको लग सकता है कि अच्छा, मैं समझ सकती हूं कि उसने ऐसा क्यों किया। मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, जिनके बारे में दर्शकों के पास बात करने के लिए कुछ हो। मुझे दूसरे किरदारों के ऑफर भी मिले थे, लेकिन टीवी फिक्शन में लौटने से पहले मैं कहानी से जुड़ाव महसूस करना चाहती थी।' रश्मि ने बताया कि सान्वी का अपनी मां के लिए तड़पना इस टीवी शो की इमोशनल कहानी का अहम हिस्सा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article