वेब सीरीज

Shilpa Shirodkar अब OTT की दुनिया में लहराएंगी अपने नाम का परचम, फोटो शेयर कर दिखाई अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक

Shilpa Shirodkar Ready Bang On Big Screen With Shankar The Revolutionary Man: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिरोडकर हाल ही में पोस्टर शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म की झलक भी फैंस के साथ साझा की है।

Image

फोटो क्रेडिट- शिल्पा शिरोडकर इंस्टाग्राम

Shilpa Shirodkar Ready Bang On Big Screen With Shankar The Revolutionary Man: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिल्पा शिरोडकर ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी में भी हाथ आजमाया है। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस 'बिग बॉस 18' में नजर आईं, जहां उन्हें फिनाले से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। वहीं अब शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ओटीटी की दुनिया में भी अपने नाम का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। दरअसल, शिल्पा शिरोडकर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने इससे जुड़ी झलक भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) जल्द ही 'शंकर: द रिवॉल्युशनरी मैन' में नजर आने वाली हैं। उनकी ये वेब सीरीज आदी शंकराचार्य पर आधारित होगी, जिसमें एक्ट्रेस के साथ अभिषेक निगम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शिल्पा शिरोडकर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक फैंस के साथ साझा की और कैप्शन में आभार भी जताया। एक्ट्रेस ने लिखा, "आभारी...। अगले प्रोजेक्ट के लिए सेट पर वापसी।" शिल्पा शिरोडकर के इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें फैंस से भी खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने "शंकर द रिवॉल्युशनरी मैन' की झलक शेयर करते हुए फैंस को ये भी हिंट दिया कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वेब सीरीज में शिल्पा शिरोडकर मां के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि शिल्पा शिरोडकर जल्द ही सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' में भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article