टीवी मसाला

Shilpa Shirodkar ने करियर छोड़ विदेश में बसाया था घर, 13 साल बाद लौटकर भी बॉलीवुड में नहीं गईं वापिस; जानें क्यों

Shilpa Shirodkar Reveals Why She Did Not Get Back In Bollywood: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर अब टीवी की भी क्वीन बन चुकी हैं। उन्होंने अच्छा-खासा करियर छोड़कर विदेश में घर बसा लिया था। लेकिन 13 साल बाद लौटकर भी वह फिल्मी दुनिया में वापिस नहीं जा पाईं, जिसे लेकर उन्होंने कारण बताया है।

Image

फोटो क्रेडिट- शिल्पा शिरोडकर इंस्टाग्राम

Shilpa Shirodkar Reveals Why She Did Not Get Back In Bollywood: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिल्पा शिरोडकर बॉलीवुड की टॉप हीरोईन रह चुकी हैं। उन्होंने 'आंखें' सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन अपने अच्छे खासे करियर को छोड़कर शिल्पा शिरोडकर ने पति और बेटी संग विदेश में घर बसा लिया था। हालांकि 13 साल बाद शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) वापिस भारत तो लौटीं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड नहीं बल्कि टीवी की दुनिया से अपने करियर की नई शुरुआत की। इस बात पर अब शिल्पा शिरोडकर ने चुप्पी तोड़ी है और कारण भी साझा किया है।

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने पिंकविला संग खास बातचीत में बॉलीवुड में न लौटने की वजह साझा की। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "क्योंकि मुझे फिल्में नहीं मिली। मैंने कोशिश नहीं की थी। मैंने टीवी के लिए भी कोशिश नहीं की थी। मैं जब 2010 में वापिस भारत आई तो मैं अच्छी मानसिक अवस्था में नहीं थी। मैंने अपने मम्मी-पापा को खो दिया था और मैं बहुत बुरे अवसाद से गुजर रही थी। मैं असल में भारत अपनी बहन के साथ रहने के लिए आई थी। वो मेरा खास मकसद था। काम का बिल्कुल कुछ भी नहीं था। 2010 में मैं आई, मैंने किसी से बात नहीं की। मैंने किसी को नहीं बोला कि मुझे काम करना है।"

शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मेरा कोई पीआर नहीं था, कोई फोटोशूट नहीं था, कुछ नहीं था। आईडिया ये था कि मुझे अभी वापिस जाना नहीं है। 'एक मुट्ठी आसमान' जब मिला तो मुझे नहीं पता कि मुझे कैसे मिला। तो मैंने सुना, मुझे अच्छा लगा जो उन्होंने मुझे बताया।" बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने कई टीवी सीरियल में काम किया था। वहीं आखिरी बार वह 'बिग बॉस 18' में नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article