Aaj Ka Rashifal (25 October 2026, आज का राशिफल): आज चन्द्रमा व शनि एक साथ मीन राशि में हैं। राहु कुंभ में, सूर्य-बुध व शुक्र तुला में, गुरु-मंगल कर्क में तथा केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। आज रविवार का दिन है, ऐसे में विष्णु सहस्रनाम, बटुकभैरव स्तोत्र व श्री आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। इसके अलावा आप फल व सात अन्न का दान भी कर सकते हैं। आज भगवान शिव के मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग किसी संकट में हैं, उनके लिए गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना आज अच्छा रहेगा। साथ ही सूर्योपासना करें और पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। चलिए अब सुजीत जी महाराज से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के आज के राशिफल, उपाय, शुभ रंग, प्रिय अंक और भाग्य प्रतिशत के बारे में।
मेष राशि
चन्द्रमा व शनि बारहवें भाव में और गुरु-मंगल चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन टीचिंग, बैंकिंग व आईटी से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोगों के लिए दबाव भरा रहेगा। ऐसे में आपको टाइम मैनेजमेंट व वर्क डिस्ट्रीब्यूशन का ख्याल रखना होगा। नौकरी में बदलाव व व्यवसाय की योजनाएं बनाना आज बेहतर रहेगा। लव लाइफ को लेकर आज आप खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।
- आज का उपाय- सूर्य उपासना करें और मूंग-गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 01 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 55%
वृषभ राशि
आज चन्द्रमा व शनि एकादश भाव में हैं। कुंभ का राहु ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। सूर्य इसी राशि से अष्टम भाव में हैं। ऐसे में बिजनेस में सब कुछ अपने आप सही हो जाएगा। सायंकाल में धार्मिक यात्रा करने से मन को खुशी मिलेगी। मन की एकाग्रता के लिए आज आप ध्यान व योग करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है, जिस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। मित्रों के सहयोग से आज कोई बड़ा लाभ आपको होगा।
- आज का उपाय- मसूर की दाल का दान करें और गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 02 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मिथुन राशि
गुरु व मंगल द्वितीय गोचर में हैं। आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए मंगलमय रहेगा। सूर्य पंचम में हैं। चन्द्रमा व शनि दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में बिजनेस के कई नवीन अवसरों का लाभ मिलेगा। यदि आप रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज रुका हुआ धन प्राप्त भी होगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन वाद-विवाद होने की संभावना भी है।
- आज का उपाय- सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- हरा व नीला
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 55%
कर्क राशि
राशि स्वामी चन्द्रमा शनि के साथ नवम भाव में है। गुरु व मंगल इसी राशि में हैं। लगातार प्रयास करने के बावजूद भी प्रोमोशन नहीं मिल रहा है तो आज बेहतर परिणाम पाएंगे। इसके अलावा लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का आज आप ख्याल रखें। दिनभर आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें और नीले वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- काला और गहरा नीला
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 75%
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य, शुक्र व बुध तृतीय गोचर में हैं। चन्द्रमा-शनि अष्टम में हैं। आज आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं को जानें और प्रेमी संग कई ड्राइव पर जाएं।
- आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी व हरा
- शुभ अंक- 02 व 05
- भाग्य प्रतिशत- 55%
कन्या राशि
द्वितीय बुध व शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। चन्द्रमा शनि के साथ सप्तम गोचर में हैं। आफिस में अपने स्वभाव व वर्क स्टाइल में बदलाव लाना अच्छा रहेगा। आज आप महत्वपूर्ण काम को पहले निपटाएं और किसी भी प्लानिंग को टालें नहीं। आज कोई रुका सरकारी कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा।
- आज का उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें और उन्हें तुलसी दल अर्पित करें।
- शुभ रंग- हरा व बैंगनी
- शुभ अंक- 01 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 70%
तुला राशि
मंगल व गुरु दशम गोचर में हैं। राशि स्वामी शुक्र, बुध व सूर्य के साथ इसी राशि में हैं। शनि व चन्द्रमा एक-साथ अष्टम गोचर में हैं। ऐसे में न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से लाभ होगा। छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। विवाहित जातकों की लव लाइफ आज अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे तो अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान का खास ध्यान रखें।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 05 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 85%
वृश्चिक राशि
स्वामी मंगल व गुरु भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में धन का आगमन होगा। सूर्य, मंगल तथा बुध द्वादश भाव में हैं। चन्द्रमा-शनि पंचम गोचर में हैं। आज जमीन या मकान में धन का निवेश आप कर सकते हैं। पूजा-पाठ से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर छात्रों के मन में कुछ अनिश्चितताएं थीं तो उनका समाधान हो जाएगा।
- आज का उपाय- पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने से आपके बिगड़े कार्य बनते हैं। इसके अलावा सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।
- शुभ रंग- लाल व नारंगी
- शुभ अंक- 04 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 75%
धनु राशि
आज का दिन नौकरी में नवीन अवसरों का है। बिजनेस में भी आर्थिक उन्नति होगी। राशि स्वामी गुरु अष्टम व शनि-चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में हैं। छात्र एकाग्रता व परिश्रम से पढ़ाई के प्रति समर्पित रहेंगे तो लाभ पाएंगे। विवाहित जातक आज अपनी लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।
- आज का उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल
- शुभ अंक- 03 व 05
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मकर राशि
शनि व चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। सूर्य, शुक्र व बुध दशम गोचर में हैं। गुरु-मंगल सप्तम गोचर में हैं। ऐसे में बिजनेस की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। इसके अलावा आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आज आप अपनी सकारात्मक सोच से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेमी के साथ आज सुखद यात्रा भी होगी।
- आज का उपाय- मंगल के द्रव्यों गुड़ व लाल फलों का दान करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 55%
कुम्भ राशि
शनि व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। सूर्य व शुक्र नवम में हैं। गुरु-मंगल अष्टम में हैं, जो आपके लिए शुभ हैं। आज आप बिजनेस को लेकर तनाव में रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें और कार्यों को छोटे-छोटे पार्ट्स में डिवाइड करने काम करें। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इसके अलावा हेल्थ ठीक रहेगी।
- आज का उपाय- भगवान गणेश जी की उपासना करें और नीले वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु-मंगल पंचम व चन्द्रमा-शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, शुक्र व बुध अष्टम गोचर में हैं। नौकरी कर रहे लोग कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें सहयोगियों का बहुत योगदान मिलेगा। आज आपकी हेल्थ भी अच्छी नहीं रहेगी, लेकिन प्रेमी के साथ डिनर का आनन्द उठा सकते हैं।
आज का उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी
शुभ अंक- 01 व 02
भाग्य प्रतिशत- 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
