वेब सीरीज

दादी शर्मिला टैगोर को पसंद नहीं आई पोते इब्राहीम अली खान की पहली फिल्म 'नादानियां', एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया रिव्यू

Sharmila Tagore Did'nt Like Ibrahim Ali Khan Naadaniyaan: अभिनेत्री और इब्राहिम अली खान की दादी शर्मिला टैगोर बेहद कम ही अपने परिवार के बारे में बात करती नजर आती है। हाल ही में उन्होंने अपने पोता और पोती के करियर पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पोते की पहली फिल्म कैसी लगी।

Image

Sharmila Tagore Did'nt Like Ibrahim Ali Khan Naadaniyaan

Sharmila Tagore Did'nt Like Ibrahim Ali Khan Naadaniyaan: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ( Sharmila Tagore) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस लंबे समय बाद बंगाली फिल्म पुरातन से कमबैक कर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने अपने परिवार के बारे में बात की। पोते इब्राहिम अली खान ( Ibrahim Ali Khan) और पोती सारा अली खान ( Sara Ali khan) के करियर को देखते हुए एक्ट्रेस ने अपने मन के ख्याल साझा किए। जब रिपोर्टर ने इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' पर बात की तो शर्मिला टैगोर ने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया।

शर्मिला टैगोर( Sharmila Tagore) ने अपने पोते इब्राहिम अली खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत स्मार्ट और मेहनती लड़का है। इब्राहिम ने अपने किरदार के लिए अच्छे से काम किया, लेकिन सच कहूं तो फिल्म मुझे अच्छी नहीं लगी। फिल्म इतनी दमदार नहीं थी जितनी होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि मुझे सबके सामने ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए लेकिन जो है सच है। बता दें कि नादानियां हाल ही में नेटफलिक्स पर रिलीज हुई इब्राहिम अली खान ( Ibrahim Ali Khan) की डेब्यू मूवी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब ट्रोल किया था। फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर( Khushi Kapoor) भी थी, दोनों का ही काम फैंस को पसंद नहीं आया।

इसी के साथ शर्मिला टैगोर ने सारा अली खान( Sara Ali Khan) के फिल्मी करियर पर भी बात की। शर्मिला टैगोर ने अपनी पोती की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत मेहनती है और अपना काम बखूबी करना जानती है। सारा अली खान खुद को साबित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article