Samay Raina Post: इंडिया गॉट लेटेंट से फेमस हुए समय रैना आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके लिए साल 2025 काफी बुरा साबित हुआ है। पहले तो वो अपने शो की वजह से बुरे फंस गए। इसके बाद उन्हें दिव्यांग लोगों पर जोक्स बनाना भारी पड़ गया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद समाय ने दिव्यांग लोगों पर जोक्स बनाने के लिए फिर से माफी मांगी। उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। आइए नजर डालते है इसपर....
समय रैना ने मांगी माफी
कॉमेडियन समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने दिव्यांग लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, 'आज मेरा जन्मदिन है। सिर्फ खुद को सेलिब्रेट करने की बजाय, मैं इस साल के सबसे खास दिन का इस्तेमाल दिव्यांग लोगों से माफी मांगने के लिए करना चाहता हूं। हम – समय रैना, विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर, बलराज घई – अपनी शो की वजह से हुए दर्द के लिए बहुत पछतावा करते हैं। आपकी ताकत हमें बेहतर बनने की प्रेरणा देती है।सम्मान और कृतज्ञता के साथ, समय, विपुल, बलराज, सोनाली, निशांत।' समय रैना का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'समय भाई ने दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा, 'समय भाई का समय ही खराब चल रहा है।'
समय रैना के शो में रणवीर ने दिया था विवादित बयान
फरवरी में आए इंडियाज गॉट लेटेंट शो के एपिसोड में रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट किया था, जिसके बाद उनके साथ-साथ शो से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद समय रैना और रणवीर अलाहबादिया ने सभी से माफी मांगी थी। बताते चलें कि समय रैना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में वो आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के इवेंट में शामिल हुए थे। यहां पर समय ने ऐसी टी शर्ट पहनी थी कि सभी लोग दंग रह गए थे।
