Salman Khan Suggests Sohail Khan To Move On: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान हाल ही में प्राइम वीडियो के पॉपुलर शो 'अलायंस' का हिस्सा बने हैं। सलमान खान ने शो में सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए एंट्री की थी। लेकिन उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी खुलकर बात की। सलमान खान ने 'अलायंस' में रहते हुए सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक पर भी अपनी राय दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने भाई को तलाक के तीन साल बाद मूव ऑन करने की सलाह दी, साथ ही बोले कि किसी को डेट करना शुरू करो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'भीख में बनी हुई फाइनलिस्ट'- Shivangi Joshi हुईं बुरी तरह ट्रोल, हर्षद चोपड़ा के सपोर्ट में आए लोग
सलमान खान (Salman Khan) ने सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा सजदेह के तलाक पर अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने भाई सोहेल खान से बात करते हुए कहा, "तुम अपने ऊपर सारा इल्जाम ले रहे हो। मुझे समझ आता है कि तुम ये नहीं कहोगे कि ये आपसी सहमति से लिया गया फैसला है। मैंने सीमा के कुछ इंटरव्यूज देखे हैं, जिसमें वह कह रही थी कि एक कपल के तौर पर ये टॉक्सिक हो रहा था और हमारी लड़ाइयां होती थीं। हर कपल की लड़ाइयां होती हैं। ये आपके ऊपर है कि आप उसमें डटे रहते हैं या छोड़कर चले जाते हैं। मुझे मालूम है कि एक भाई के तौर पर मुझे क्या कहना है। तुमने अपना बेस्ट किया है और उसने भी। लेकिन एक वक्त पर, हालात तुम्हारे पक्ष में बिल्कुल नहीं थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Salman Khan ने दी सोहेल खान को सलाह (Photo Credit- Alliance)
सलमान खान ने दी सोहेल खान को 'मूव ऑन' की सलाह
सलमान खान (Salman Khan) ने अपने भाई सोहेल खान (Sohail Khan) से आगे कहा, "ब्रेकअप के बाद तुम कुछ दिनों तक उदास रहते हो और फिर मूव ऑन कर जाते हो। दो से तीन रिलेशनशिप्स के बाद तुम सीमा से मिले थे। तुम्हारे लिए ये जाहिर तौर पर मुश्किल था, क्योंकि कौन उस रिश्ते में रहना चाहता है और अपना बेस्ट देना चाहता है, जो कि और तकलीफ देगा। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि तुम अभी ठीक हो। किसी को डेट करना शुरू करो और आगे बढ़ो इन सब से।" बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने 1998 में शादी रचाई थी। लेकिन 2022 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
