वेब सीरीज

Lock UPP 2: 'भीख में बनी हुई फाइनलिस्ट'- Shivangi Joshi हुईं बुरी तरह ट्रोल, हर्षद चोपड़ा के सपोर्ट में आए लोग

Lock UPP 2 Shivangi Josi Brutally Troll: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 'लॉकअप 2' में भले ही फाइनलिस्ट बन गई हैं। लेकिन फाइनलिस्ट बनने पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Lock UPP 2: शिवांगी जोशी हुईं बुरी तरह ट्रोल (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Lock UPP 2 Shivangi Josi Brutally Troll: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम आए दिन नया मोड़ लेती नजर आ रही है। बीते दिन भी 'लॉकअप 2' में खूब बवाल देखने को मिला। श्रेया कालरा ने अपने एडवांटेज के तहत शिवांगी जोशी को 'लॉकअप 2' से टर्मिनेट कर दिया ता। लेकिन हर्षद चोपड़ा ने अपनी जगह शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बना दिया और खुद शो से बाहर हो गए। हालांकि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) की फाइनलिस्ट बनने के बाद शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। लोगों ने उनके 'फाइनलिस्ट' की पॉजिशन को 'खैरात' बताया। साथ ही हर्षद चोपड़ा का खूब सपोर्ट किया। मनु पंजाबी से लेकर बंदगी कालरा जैसे स्टार्स भी हर्षद चोपड़ा के सपोर्ट में दिखाई दिये। उन्होंने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे भाई ने रिश्ता बचाने की कोशिश की'- सोहेल खान के सपोर्ट में आए Salman Khan, एक्टर के तलाक पर किया खुलासा

    'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा की बदौलत फाइनलिस्ट बनने के लिए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक पर खूब ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "छी भाई भीख में बनी हुई फाइनलिस्ट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वो इंतजार कर रही थी कि हर्षद कुर्बानी देकर चला जाए। इसने एक भी बार नहीं कहा कि तुम रहो, मैं जाती हूं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद बेस्ट है, लेकिन शिवांगी ने बिल्कुल भी सही नहीं किया। मैंने तो ये शो भी हर्षद के लिए ही देखा था। वो बेस्ट है।" चौथे यूजर ने शिवांगी जोशी को लेकर लिखा, "खैरात की ट्रॉफी मुबारक हो शिवांगी जोशी, लूजर।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी नहीं Shreya Kalra ने दर्ज की जीत, एक ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम

    Shivangi Joshi हुईं बुरी तरह ट्रोल

    Shivangi Joshi हुईं बुरी तरह ट्रोल

      'बिग बॉस 10' फेम मनु पंजाबी ने भी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने वीडियो में कहा, "श्रेया के खिलाफ नैरेटिव है कि वो बदतमीज है। लेकिन कम से कम वो अपने दुश्मनों पर वार करती है। लेकिन शिवांगी ने तो अपने ही सबसे खास दोस्त के धोखा किया, जो उसका सबसे बड़ा सपोर्ट था।" वहीं एक्ट्रेस बंदगी कालरा ने ट्वीट किया, "हर्षद चोपड़ा, अगर तुम्हारे अंदर स्पाइन है तो इस शो के बाद शिवांगी से कभी बात मत करना।" इतना ही नहीं, अगले ट्वीट में बंदगी कालरा ने शिवांगी जोशी को 'खैरात में बनी हुई फाइनलिस्ट' भी कहा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article