वेब सीरीज

'Rise And Fall 2' में हिस्सा लेंगे Govinda? चुप्पी तोड़ते हुए बताया सच

Govinda on Rise And Fall 2 Participation: गोविंदा को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि उन्हें जल्द ही रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में देखा जाएगा। इन खबरों पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

'राइज एंड फॉल 2' में हिस्सा लेने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

Govinda on Rise And Fall 2 Participation: 'बिग बॉस 20' की शुरुआत के बाद अब रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई बड़े-बड़े सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें से एक गोविंदा (Govinda) भी हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया गया है कि इस शो में गोविंदा को हिस्सा लेते हुए देखा जाएगा। अब 'हीरो नंबर 1' एक्टर ने इस तरह की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने फैन्स को सच्चाई से रूबरू करा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: दूसरी बार पिता बनने के बाद 'Hunkkaar' की स्क्रीन पर छाए Ranveer Singh, लूट ली पूरी लाइमलाइट)

'राइज एंड फॉल 2' में हिस्सा लेने की खबरों पर बोले गोविंदा

हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' शो में एंट्री लेने पर गोविंदा ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'हां पर अभी फिक्स नहीं हुआ है। बातें हुई हैं और लग रहा है...देखिए भविष्य में हो सकता है। अभी फिक्स नहीं हैं, फिलहाल तो कुछ फिक्स नहीं है।' रिएलिटी को एन्जॉय करने पर अपनी राय देते हुए गोविंदा ने आगे कहा, 'बहुत...मैं जो शोज के रिव्यू देख लेता हूं, जो कि बहुत दिलचस्प है तो मैं देख लेता हूं। ज्यादातर इस मामले में मैं बहुत आगे नहीं रहा करता हूं। अच्छा लगे तो हां।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पढ़ें: The Paradise Box Office Day 1: करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी नानी की फिल्म, पेड प्रीव्यूज के साथ कमाए इतने करोड़)

'राइज एंड फॉल 2' की बात करें तो इस में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, सिवेट तोमर, सारा गुरपाल, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, अनीश भगत, राज ग्रोवर, कायरा अनु और इरीना रुदाकोवा सहित कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर गोविंदा को जल्द ही फिल्म 'रूपा' में कोमल रानी के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article