जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने बुधवार की राज इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनीथिंह सेशल रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। रणवीर अल्लाहबादिया से फैंस ने इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर भी कई सारे सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए। एक फैन ने जब उनसे पूछा कि क्या वो समय रैना के कॉन्टैक्ट में हैं तो उन्होंने कहा कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद वो काफी करीब आ गए हैं और अच्छे दोस्त बन गए हैं। रणवीर ने आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा के बारे में भी बात की और उन्हें भी सपोर्ट किया।
जब फैन ने उनसे पूछा कि समय रैना कब तक वापस आएंगे तो उन्होंने कहा, 'समय जल्द ही वापसी करेगा। हम सभी इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद काफी करीब आ गए हैं। हम सभी एक-दूसरे के अच्छे वक्त में साथ खड़े रहे हैं और बुरे वक्त में भी हमने एक-दूसरे का साथ दिया है। मेरा भाई पहले से ही मीडिया लीजेंड है। भगवान हम सभी को देख रहा है। मैं आशीष और द रेबेल किड से भी कहना चाहूंगा कि मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। पिक्चर अभी बाकी है...।'

Samay Raina Ranveer.
क्या थी इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी?
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि समय रैना यूट्यूब पर अपना एक शो चलाते थे, जिसका नाम इंडयाज गॉट लेटेंट था। इस शो पर उभरते कॉमेडियन भाग लेते थे और अपनी प्रतिभा पेश करते थे। शो पर गाली-गलौच पर कोई रोक-टोक नहीं थी, जिस कारण कई दफा जज और प्रतियोगी हदें पार कर जाते थे। जिस शो पर रणवीर अल्लाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा आए थे, उसमें कुछ ज्यादा ही गाली-गलौच हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने इस शो को बंद करने की मांग की थी। इस एपिसोड के बाद ही इंडियाज गॉट लेटेंट बंद हो गया और समय रैना को अपने चैनल से सारे वीडियोज हटाने पड़े थे।
