वेब सीरीज

प्राजक्ता कोली ने नई सीरीज के लिए Netflix से मिलाया हाथ, एक्ट्रेस की नॉवेल पर बेस्ड होगा शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 31, 2026, 03:18 PM IST

Prajakta Koli New Series: यूट्यूबर से एक्ट्रेस और अब राइटर बनीं प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) की पहली किताब 'टू गुड टू बी ट्रू' (Too Good To Be True) को नेटफ्लिक्स इंडिया वेब सीरीज में बदल रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

Image

Image Source: Prajakta Koli Instagram

Prajakta Koli New Series: एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों और सीरीज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। प्राजक्ता कोली ने सीरीज मिसमैच्ड से धमाल मचा दिया था। प्राजक्ता कोली की इस सीरीज को काफी पसंद किया था। इसके बाद प्राजक्ता कोली के अपने और भी ओटीटी प्रोजेक्ट से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। इन सब के बीच प्राजक्ता कोली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राजक्ता कोली अब एक एक्ट्रेस के साथ राइटर भी बन गई है। प्राजक्ता कोली की किताब पर अब सीरीज बनने जा रही है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

प्राजक्ता कोली की किताब पर बनेगी सीरीज

एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस वजह कुछ और नहीं प्राजक्ता कोली की एक किताब है। 'मिसमैच्ड' की सफलता के बाद नेटफ्लिक्स इंडिया अब प्राजक्ता कोली के साथ एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स प्राजक्ता कोली की किताब “Too Good To Be True” को वेब सीरीज में बदलने जा रही है। प्राजक्ता कोली खुद इस शो में एक्टिंग करेंगी और इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। शो की शूटिंग इस साल के दूसरे हिस्से में शुरू होने की उम्मीद है। ये प्रोजेक्ट प्राजक्ता कोली के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यूट्यूब क्रिएटर के रूप में शुरुआत की थी और अब वे एक्टिंग, राइटिंग और अपनी कहानियों को प्रोड्यूस करने तक पहुंच गई हैं।

ये होगा एक्ट्रेस का रोल

जनवरी 2025 में प्रकाशित “Too Good To Be True” एक मॉर्डर रोमांस नॉवेल है। इसमें अवनी नाम की एक लॉ स्टूडेंट की कहानी है जो पार्ट-टाइम बुकशॉप में काम करती है और अमन, जो एक अमीर सीईओ है। कहानी मुख्य रूप से मुंबई में सेट है। प्राजक्ता कोली फिल्म में अवनी का रोल करेंगी, जबकि अमन के रोल के लिए राइटिंग का काम पूरा होने के बाद कास्टिंग फाइनल की जाएगी। अभी इस प्रोजेक्ट का कोई डायरेक्टर तय नहीं हुआ है। प्राजक्ता कोली ने लॉकडाउन के दौरान ये किताब लिखनी शुरू की थी और शुरू में इसे लंबे फॉर्मेट का कंटेंट बनाने का प्लान था, लेकिन बाद में इसे किताब के रूप में प्रकाशित किया।

इन फिल्मों-सीरीज में मचाया धमाल

प्राजक्ता कोली 'मिसमैच्ड' जैसी पॉपुलर रोमांटिक नेटफ्लिक्स सीरीज और 'जुग जुग जीयो', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'सिंगल पापा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। प्राजक्ता कोली की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। प्राजक्ता कोली की अदा पर फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी दीवाने हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article