साल खत्म होने वाला है और इस साल के अंत में अगर आप 2025 के बेस्ट ब्राइडल लुक्स देखना चाहते हैं। तो बॉलीवुड से लेकर टीवी-इंटरनेट सेलेब्स के ये खूबसूरत लहंगे और साड़ी आपका भी दिल जीत लेंगे। इस साल हिना खान से लेकर प्राजक्ता कोली समेत इन चुनिंदा हसीनाओं ने शादी की, अगर आप ब्राइड बनने जा रही हैं। तो फिर ये वाले लुक्स से आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले ही राज निदिमोरु से शादी की है। शादी में सामंथा ने लाल सिल्क की साड़ी पहनी थी। उल्टा ओपन पल्ला ड्रेप वाली साड़ी के साथ उन्होने मैचिंग कलर का बोट नेक ब्लाउज पहना था। गजरा बन, गोल्ड ज्वेलरी के साथ उन्होने अपना लुक कम्पलीट किया था।
आदर जैन की दुल्हन बनीं अलेखा आडवाणी ने अपनी शादी के लिए बहुत ही सुंदर और हैवी वर्क वाला लाल गोल्डन लहंगा पहना था। अलेखा ने ओपन वन शोल्डर दुपट्टा कैरी किया था। वहीं सिर पर उन्होने ओढ़नी जैसे दूसरा दुपट्टा पहना था। लाल लहंगे के साथ उनकी कंट्रास्ट ग्रीन एमरल्ड और गोल्ड की ज्वेलरी का लुक भी प्यारा लगा था।
दर्शन रावल की दुल्हन धरल ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल नारंगी रंग का लहंगा पहना था। जरी गोटा वर्क के घेरदार लहंगे के साथ गोल गले वाला ब्लाउज और सीधा पल्लू ड्रेप काफी प्यारा लगा।
हिना ने अपनी शादी में एकदम ही यूनिक लुक वाली पेस्टल ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होने कंट्रास्ट पिंक कलर का ब्लाउज पहना था। गुलाबी कलर के दुपट्टे के साथ उन्होने कुंदन ज्वेलरी पहन अपना ब्राइडल लुक कम्पलीट किया था।
प्रतीक बब्बर संग शादी में प्रिया ने एकदम ही अलग से लुक वाला लहंगा पहना था। गोल्डन बेज रंग का ये कॉर्सेट लहंगा बहुत ही यूनिक तरीके से ड्रेप किया गया था। हालांकि अगर इस लुक के साथ वाली ओढ़नी कंट्रास्ट कलर की होती तो लुक और अच्छा हो सकता था।
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने इसी साल हिमानी मोर संग शादी की है। शादी के लिए हिमानी ने बहुत ही सुंदर सा पेस्टल पिंक और ग्रीन के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना था।
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर भी इस साल दुल्हन बनीं, अविका ने भी क्लासिक रेड लहंगा पहना था। घेरदार लहंगे के साथ गोल गले वाला ब्लाउज और दो दुपट्टे अच्छा लुक दे रहे थे। हालांकि उनकी ज्वेलरी थोड़ी ओवर लग रही थी।