OTT Release This Weekend: वीकेंड जैसे-जैसे पास आ जाता है हम फिल्मों और सीरीज की लिस्ट तैयार करने लगते हैं जिसे हमें हर हाल में हफ्ते के अंत तक निपटाना होता है। आज हम आपका ये काम आसान कर देते हैं। इस खबर में हम आपको इस वीकेंड ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीकेंड ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जिनको आपको मिस नहीं करना चाहिए।
1. खौफ (Khauf)
रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)
विवरण: ये डरावनी सीरीज दिल्ली के एक हॉस्टल की लड़की की कहानी है। उसका कमरा भूतिया है, और वो अपने डरावने अतीत से जूझती है।
2. लॉगआउट (Logout)
रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025
प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
विवरण: ये सस्पेंस वाली फिल्म एक सोशल मीडिया स्टार की स्टोरी है। एक फैन उसका फोन हैक कर लेता है, और उसकी जिंदगी में तहलका मच जाता है।
3. ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग: अमेरिकन टेरर (Oklahoma City Bombing: American Terror)
रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
विवरण: ये सच्ची घटना पर बनी डॉक्यूमेंट्री है। इसमें साल 1995 में अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में बम धमाका हुआ था, उसकी जांच की पूरी कहानी और टिमोथी मैकवे के इंटरव्यू हैं।
4. डेविड (Daveed)
रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025
प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
विवरण: ये मलयालम फिल्म एक बॉक्सर की जिंदगी की लड़ाई दिखाती है। बड़े पर्दे के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को आ रही है।
5. आईहोस्टेज (iHostage)
रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
विवरण: ये एक सस्पेंस भरी फिल्म है, जो एम्सटर्डम शहर की सच्ची घटना पर बनी है। इसमें माटेओ वैन डेर ग्रिजन और लूस हावेरकोर्ट मुख्य किरदार में हैं।
