Orry pushed Urvashi: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और सोशल मीडिया स्टार ओरी को अच्छी तरह से पता है कि खबरों में कैसे बने रहना है? काम से ज्यादा ये दोनों सोशल मीडिया की वजह से खबरों में रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये दोनों जहां होंगे, वहां कुछ न कुछ ड्रामा तो जरूर ही होगा। फरवरी 2025 में जब उर्वशी रौतेला ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी, तो उसमें ओरी भी पहुंचे थे। पार्टी के दौरान ओरी ने डांस करते-करते उर्वशी रौतेला को धक्का दे दिया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। ओरी ने अपनी इस हरकत के बारे में अब चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने क्यों उर्वशी रौतेला को धक्का मारा था?
उर्वशी रौतेला की प्रेजेंस से परेशान थे ओरी... मार दिया धक्का
असल में ओरी (Orry) और उर्वशी रौतेला डीजे फ्लोर पर जबरदस्त डांस कर रहे थे। इन दोनों को साथ में डांस करता देख लोगों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। लोग उर्वशी को फोन में ज्यादा कैप्चर कर रहे थे, जिसे देखकर ओरी को अच्छा नहीं लगा। ओरी को लगा कि लोग उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। इसके बाद ओरी ने डांस करते-करते उर्वशी रौतेला को धक्का मार दिया था। ओरी की इस हरकत को उर्वशी रौलेता ने मजाक में लिया क्योंकि दोनों अच्छे दोस्त हैं। ओरी को लग रहा था कि उर्वशी रौतेला ज्यादा ही लाइमलाइट खा रही हैं और लोग उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ओरी के अनुसार, 'हम लोग डीजे बूथ पर डांस कर रहे थे और हर कोई उर्वशी को ही रिकॉर्ड कर रहा था। मैंने वो सब देखकर उर्वशी को धक्का दे दिया। क्योंकि वो मेरी लाइमलाइट खा रही थी, जिस कारण मैंने उससे बदला लिया। उसने तो मुझे एक दफा अंधा करने की कोशिश की थी। मैंने वो वीडियो खुद पोस्ट की थी और मैंने कहा था कि उर्वशी तुम बहुत ज्यादा लाइमलाइट ले रही हो और ये गलत बात है। मैं इस बात से परेशान था।'
