Mahima Makwana on Age Gap With Vikrant Massey: नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) में महिमा मकवाना (Mahima Makwana) ने प्रीति कौशिक का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। सीरीज में उनकी सादगी और मासूमियत को फैन्स ने बेहद पसंद किया है। शो में वह विक्रांत मैसी के किरदार चंदर मोहन शर्मा की गर्लफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर बनी हैं। प्रीति और चंदर की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि कुछ लोगों ने दोनों कलाकारों के बीच उम्र के अंतर पर सवाल भी उठाए थे। जूम से बात करते हुए अब महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी संग उम्र के फासले पर खुलकर बात की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने लूटी सारी मलाई, दिशा पाटनी सहित बाकी स्टार्स को मिली इत्तू सी फीस)
विक्रांत मैसी संग उम्र के गैप पर बोलीं महिमा
महिमा मकवाना 27 साल की हैं जबकि विक्रांत मैसी की उम्र 39 साल है। दोनों के बीच करीब 12 साल का अंतर है। इस उम्र के फासले पर जूम से बात करते हुए महिमा ने कहा कि उन्हें यह गैप बहुत बड़ा नहीं लगता। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए विक्रांत के साथ काम करना एक इंस्टेंट कनेक्शन जैसा था। महिमा ने कहा कि रिश्ते में सिर्फ उम्र मायने नहीं रखती बल्कि इंसान की सोच और उसकी समझ ज्यादा जरूरी होती है।
'कुछ लोग 40 की उम्र में भी मैच्योर नहीं होते'
महिमा ने कहा कि कुछ लोग 40 साल की उम्र में भी उतने मैच्योर नहीं होते जबकि कुछ लोग 25 साल की उम्र में ही काफी समझदार और इमोशनल तौर पर मजबूत होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी रिश्ते या साझेदारी में मच्योरिटी, अनुभव और इरादा ज्यादा मायने रखता है। महिमा के मुताबिक, वह और विक्रांत दोनों प्रोफेशनल हैं और उनका काम अच्छा होना सबसे जरूरी है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि प्रीति और चंदर पर्दे पर एक अच्छी जोड़ी लगते हैं और उनकी पार्टनरशिप भी खूबसूरत है। उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स)
