Awarapan 2 Cast Fees: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'आवारापन 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे। उनके साथ कई नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा बने हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अब फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इमरान हाशमी से लेकर दिशा पाटनी और फिल्म के दूसरे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों के लिए कितनी फीस ली है, इसकी जानकारी सामने आई है। तो आइए जानते हैं कि 'आवारापन 2' की स्टारकास्ट ने फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है।
सुविंदर विक्की को भी इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म में देखा जाएगा। इस मूवी में उनके किरदार के लिए मेकर्स ने सुविंदर को 1 करोड़ रुपये फीस दी है।
विजयंत कोहली भी फिल्म 'आवारापन 2' का अहम हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को करने के लिए उन्होंने मेकर्स से 50 लाख रुपये फीस ली है।
'आवारापन 2' में शबाना आजमी को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस मूवी के लिए शबाना आज़मी को निर्माताओं की ओर से 2 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
दिशा पाटनी को निर्माताओं ने फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के अपोजिट कास्ट किया है। इस मूवी में फीमेल लीड का किरदार निभाने के लिए दिशा पाटनी को 5 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
इमरान हाशमी की इस मूवी में एक बार फिर वापसी हुई है। फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए इमरान हाशमी ने 10 से 12 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं।