Mastiii 4 OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय की लोकप्रिय एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती' की चौथी किस्त को निर्माताओं ने साल 2025 में रिलीज किया। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों की हंसी नहीं रुकी थी। फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की वापसी को देखकर फैन्स भी खुश हुए थे। हैरानी की बात यह है कि 'मस्ती 4' सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। निर्माताओं को इस मूवी से काफी उम्मीद थी लेकिन सभी पर पानी फिर गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एडल्ट कॉमेडी केटेगरी की फिल्मों को पुनर्जीवित करने में असफल रही। हालांकि जो लोग इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने में असफल रहे अब वो इसे घर बैठे ऑनलाइन देख पाएंगे।
इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'मस्ती 4'
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी स्टारर एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म को मेकर्स ने 16 जनवरी 2026 से Zee5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। जी5 के सब्सक्राइबर बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए ही इस मूवी को घर बैठे देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। फैन्स लंबे समय से इस मूवी की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।
रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय के अलावा फिल्म 'मस्ती 4' में तुषार कपूर, नरगिस फाखरी, रूही सिंह, श्रेया शर्मा, शाद रंधावा, नतालिया जानोसजेक, तारा सुमनेर और एलनाज नोरौजी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
