प्रभास के करियर की तीसरी बेस्ट वीकेंड ओपनर साबित हुई 'द राजा साब', इन 2 फिल्मों के सामने टेक दिए घुटने

Prabhas Top Weekend Openers: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने 'आदिपुरुष' को मात दे दी है लेकिन यह 'बाहुबली 2' और 'कल्कि 2898 एडी' के सामने घुटने टेक गई है। आइए प्रभास के टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 12 2026, 09:36 IST
ये हैं प्रभास के करियर की बेस्ट वीकेंड ओपनर्सImage Credit : IMDb01 / 07

ये हैं प्रभास के करियर की बेस्ट वीकेंड ओपनर्स

Prabhas Top Weekend Openers: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई थी। दर्शकों के अंदर शुरुआत में फिल्म को देखने का काफी क्रेज नजर आ रहा था लेकिन रिव्यू सामने के बाद यह ठंडा पड़ गया। अब जो ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास की 'द राजा साब' टॉप वीकेंड ओपनर बनने से चूक गई है। यह मूवी 'बाहुबली 2' और 'कल्कि 2898 एडी' के रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

बाहुबली 2 (Baahubali 2 – The Conclusion)Image Credit : IMDb02 / 07

बाहुबली 2 (Baahubali 2 – The Conclusion)

प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' (Baahubali 2 – The Conclusion) ने ओपनिंग वीकेंड में 128 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD)Image Credit : IMDb03 / 07

'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD)

नाग आश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) भी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस मूवी ने पहले वीकेंड में 112.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

द राजा साब (The Raja Saab)Image Credit : IMDb04 / 07

द राजा साब (The Raja Saab)

प्रभास की हॉरर कॉमेडी मूवी 'द राजा साब' (The Raja Saab) को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी ओपनिंग वीकेंड में 108 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।

आदिपुरुष (Adipurush)Image Credit : IMDb05 / 07

आदिपुरुष (Adipurush)

ओम राउत के निर्देशन में बनी प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 103 करोड़ रुपये कमाए थे।

'साहो' (Saaho)Image Credit : IMDb06 / 07

'साहो' (Saaho)

प्रभास की 'साहो' (Saaho) को लोगों ने खास पसंद नहीं किया था। शुरुआती वीकेंड में इस मूवी ने 79.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

सलार: पार्ट 1 सीजफायर (Salaar: Part 1 – Ceasefire)Image Credit : IMDb07 / 07

सलार: पार्ट 1 सीजफायर (Salaar: Part 1 – Ceasefire)

प्रभास की फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 – Ceasefire) को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म पहले वीकेंड में 54 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!