Nayanthara Enter in Dharman: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग तमिल फिल्म 'धर्मन' (Dharman) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत की फिल्म 'धर्मन' में अब लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) की एंट्री हो गई है। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। इस मूवी को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी में 2027 में रिलीज किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर संकट!! रक्षा मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी)
'धर्मन' में नयनतारा की हुई एंट्री
फिल्म के निर्माताओं राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके नयनतारा को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। पोस्ट में रजनीकांत और नयनतारा की मौजूदगी वाली एक डार्क लुक की तस्वीर के साथ लिखा गया, 'यह औरा डबल है।' इस आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के माध्यम से नयनतारा की आंखों की झलक दिखाई गई थी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'कुछ आंखें सब कुछ कह देती हैं—एक खास आकर्षण सामने आता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff ने फायरिंग मामले में दिया बयान? एक्टर की टीम ने खबरों को बताया झूठा)

Rajinikanth and Nayanthara
दमदार लुक में दिखेंगे रजनीकांत
'धर्मन' को रजनीकांत की 173वीं फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के लॉन्च के दौरान मेकर्स ने अभिनेता का एक अलग और दिलचस्प लुक पेश किया था। इस फिल्म में रजनीकांत डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका लुक दमदार दिखाई दी। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रजनीकांत का नया लुक और नयनतारा की एंट्री इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है।

RKFI teases Nayanthara joining Dharman
रजनीकांत और नयनतारा इससे पहले चंद्रमुखी (2005), कुसेलन (2008), दरबार (2020) और अन्नात्थे (2021) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में 'धर्मन' नयनतारा की रजनीकांत के साथ 5वीं फिल्म होगी।
